चैता देखने गयी महादलित नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपित फरार

Published at :18 Mar 2017 11:50 AM (IST)
विज्ञापन
चैता देखने गयी महादलित नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपित फरार

केशव कुमार सिंह औरंगाबाद. जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र की अमझर पंचायत के सैदपुर गांव में बीती रात एक महादलित नाबालिग लड़की को सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सैदपुर गांव केही तीन युवको ने घटना को अंजाम दिया. हसपुरा पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच कराने के लिए महिला थाना […]

विज्ञापन
केशव कुमार सिंह
औरंगाबाद. जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र की अमझर पंचायत के सैदपुर गांव में बीती रात एक महादलित नाबालिग लड़की को सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सैदपुर गांव केही तीन युवको ने घटना को अंजाम दिया. हसपुरा पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच कराने के लिए महिला थाना औरंगाबाद भेज दिया है.
पीड़िता की उम्र 11 वर्ष है. बताया जाता है कि लड़की गांव में हो रहे चैता देखने के लिए अपनी दादी के साथ गयी हुई थी. इसी दौरान गांव के ही तीन युवकों ने उसे जबरन उठा लिया और गांव से बाहर में ले जा कर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस मामले में मिंटू यादव, रंजीत यादव, चंदन यादव को आरोपित बनाया गया है. घटना के बाद से तीनों फरार हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन