हिंदी, संस्कृत व अंगरेजी विषय की नहीं होती पढ़ाई

Published at :18 Mar 2017 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
हिंदी, संस्कृत व अंगरेजी विषय की नहीं होती पढ़ाई

गणित व अर्थशास्त्र के लिए भी नहीं हैं शिक्षक कोचिंग व ट्यूशन के भरोसे हैं छात्र-छात्राएं ओबरा : प्रखंड के राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय कैथी में शिक्षक का अभाव है. इसके कारण सुदूर इलाके के छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है. कैथी प्लस टू विद्यालय में मखरा, रामपुर, महुआंव, गंगा बिगहा सहित दर्जनों गांव […]

विज्ञापन
गणित व अर्थशास्त्र के लिए भी नहीं हैं शिक्षक
कोचिंग व ट्यूशन के भरोसे हैं छात्र-छात्राएं
ओबरा : प्रखंड के राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय कैथी में शिक्षक का अभाव है. इसके कारण सुदूर इलाके के छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है. कैथी प्लस टू विद्यालय में मखरा, रामपुर, महुआंव, गंगा बिगहा सहित दर्जनों गांव के छात्र-छात्राएं लाभान्वित होते हैं. विद्यालय में गणित, हिंदी, अंगरेजी, संस्कृत के साथ अर्थशास्त्र, फिजिक्स व लाइब्रेरी के शिक्षक नहीं होने के कारण इन विषयों की पढ़ाई से वंचित रहना पड़ रहा है. जबकि, विभाग ने छह कमरों का भवन मुहैया करा रखा है, पर विद्यालय में पर्याप्त मात्रा में शिक्षक की व्यवस्था नहीं करा पायी है. शिक्षा विभाग के उदासीन रवैये के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. इंटर विद्यालय में विभिन्न विषयों के शिक्षक नहीं होने के कारण विद्यालय में मात्र 50 से 60 छात्र छात्राएं नामांकित हैं.
समस्या को दूर करने को लेकर गंभीर नहीं हैं जनप्रतिनिधि : इस मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी कोई पहल नहीं कर पा रहे हैं. छात्र रंजन कुमार, विनय कुमार, आशीष कुमार, छात्रा प्रिया कुमारी, रेणु कुमारी, वंदना कुमारी ने बताया कि शिक्षक के अभाव के कारण इन विषयों के पढ़ाई से वंचित रहना पड़ रहा है.
कई बार विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा विभाग को पत्र लिखा गया है, लेकिन फिर भी कोई पहल नहीं हो रही है. विद्यालय में बिजली की व्यवस्था भी नहीं हो पायी है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार शर्मा ने बताया कि इन विषयों के शिक्षक नहीं होने के बावजूद भी उच्च माध्यमिक के शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन का कार्य नियमित रूप से कराया जा रहा है. विभिन्न विषयों के शिक्षकों की पदस्थापना हेतु मासिक प्रतिवेदन देकर ध्यान आकृष्ट कराया गया है.
अब तक नहीं मिला बिजली का कनेक्शन : उन्होंने आगे बताया कि प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर बिजली की व्यवस्था करा दिया गया है, लेकिन बिजली कंपनी के उदासीन रवैये के कारण प्लस टू कैथी उच्च विद्यालय में बिजली की व्यवस्था नहीं करायी गयी है.
जबकि, आसपास के गांवों में बिजली की व्यवस्था करायी गयी है. बिजली नहीं रहने के कारण शिक्षण कार्य में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों की पदस्थापना कराने के लिए प्रक्रिया की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन