कवि सम्मेलन में जमेगी हास्य-व्यंग्य की महफिल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Mar 2017 9:00 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : 22 व 23 मार्च को आयोजित होनेवाले दो दिवसीय बिहार दिवस की प्रशासनिक तैयारी जोरों पर है. बिहार दिवस में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो, इस पर विशेष ध्यान जिला प्रशासन द्वारा दिया जा रहा है. कार्यक्रम से संबंधित जानकारी देते हुए वरीय उप समाहर्ता सुनील कुमार सिंह ने बताया कि […]
विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : 22 व 23 मार्च को आयोजित होनेवाले दो दिवसीय बिहार दिवस की प्रशासनिक तैयारी जोरों पर है. बिहार दिवस में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो, इस पर विशेष ध्यान जिला प्रशासन द्वारा दिया जा रहा है.
कार्यक्रम से संबंधित जानकारी देते हुए वरीय उप समाहर्ता सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बिहार दिवस पर जूनियर व सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच निबंध, भाषण, पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसमें जिले के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के बच्चे भाग लेंगे. सभी आयोजनों में बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी विद्यालय के प्रधानाचार्यों को इसकी सूचना भेजी जा चुकी है.
उन्होंने आगे बताया कि जूनियर(छह वर्ष से आठ वर्ष तक) व सीनियर(नौ से 12 वर्ष तक) वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए निबंध व भाषण की प्रतियोगिता का आयोजन 18 मार्च को अनुग्रह इंटर विद्यालय में किया गया है. सीनियर वर्ग को निबंध प्रतियोगिता के लिए ‘बिहार के विकास में उद्योग की भूमिका’ तथा जूनियर वर्ग के लिए ‘बिहार में बेरोजगारी की समस्या’ विषय दिया गया है. वहीं, भाषण प्रतियोगिता के लिए सीनियर समूह को ‘बिहार में विकास के बढ़ते कदम’ तथा जूनियर समूह के लिए ‘बिहार में कृषि की स्थिति’ विषय निर्धारित किये गये हैं.
दोनों समूहों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 20 मार्च को इंडोर स्टेडियम में किया गया है और इसके लिए सीनियर के लिए ‘जैव विविधता’ तथा जूनियर के लिये ‘स्वतंत्रता आन्दोलन में बिहार की भूमिका’ विषय निर्धारित किये गये हैं.
कलेक्ट्रेट से लेकर नगर भवन तक बनेगी रंगोली : दोनों वर्गों के लिए रंगोली का आयोजन 22 मार्च को जिला समाहरणालय परिसर में किया गया है. समाहरणालय के मुख्य द्वार से लेकर नगर भवन के मुख्य द्वार तक रंगोली बनायी जायेगी. सभी आयोजनों में सफल प्रतिभागियों को नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जायेगा.
22 मार्च की सुबह छह बजे बिहार दौड़ का आयोजन किया जायेगा. इस दौड़ में पर्यटन मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री अनिता देवी के अलावे जिलाधिकारी सहित जिले के सभी वरीय अधिकारी, पुलिसकर्मी, शहर के विभिन्न संगठनों के सदस्य, युवा व गण्यमान्य लोग शामिल होंगे. बिहार दौड़ के बाद समाहरणालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. इसके बाद नगर भवन में एक मेगा ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसमें कई लोगों के बीच विभिन्न बैंकों द्वारा करोड़ों रुपये के ऋण वितरित किये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




