थैलीसीमिया पीड़ित बच्चे के लिए किया समाजसेवी ने रक्तदान

Published at :17 Mar 2017 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
थैलीसीमिया पीड़ित बच्चे के लिए किया समाजसेवी ने रक्तदान

जब तक है जान, करेंगे रक्तदान : बमेंद्र अब तक 81 यूनिट रक्त दे चुकी है पथ प्रदर्शक संस्था औरंगाबाद नगर : जब तक मेरी जान रहेगी, रक्त की कमी से किसी को मरने नहीं दिया जायेगा. ये बातें पथ प्रदर्शक, स्वयंसेवी संस्था के सचिव बमेंद्र कुमार सिंह ने सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में […]

विज्ञापन
जब तक है जान, करेंगे रक्तदान : बमेंद्र
अब तक 81 यूनिट रक्त दे चुकी है पथ प्रदर्शक संस्था
औरंगाबाद नगर : जब तक मेरी जान रहेगी, रक्त की कमी से किसी को मरने नहीं दिया जायेगा. ये बातें पथ प्रदर्शक, स्वयंसेवी संस्था के सचिव बमेंद्र कुमार सिंह ने सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में एक थैलीसीमिया पीड़ित बच्चे को रक्तदान करते वक्त कही. उन्होंने कहा कि जीवन का लक्ष्य है, सेवा और वह सेवा जो मानवता को जीवित रखता हो. इसलिए प्रत्येक तीन माह पर रक्तदान कर पीड़ित की सेवा की जा रही है.
शक्तिनगर, उत्तरप्रदेश से हर माह एक चार वर्ष का थैलीसीमिया पीड़ित मासूम सूरज औरंगाबाद रक्त चढ़वाने आता है, जिसे बमेंद्र अपना ए बी पॉजिटिव रक्त हर तीन माह पर दान करते हैं. शेष महीनों में उनकी मदद से सूरज के लिए रक्त की व्यवस्था की जाती है. गौरतलब है कि संस्था ने वर्ष 2016-17 वित्तीय वर्ष में अब तक नौ शिविर लगा कर 81 यूनिट ब्लड रक्त अधिकोष को मुहैया कराया है.
इसके अतिरिक्त समय-समय पर किसी को भी रक्त की जरूरत होती है, तो उसे रक्त मुहैया करा जीवन बचाने की कोशिश की जा रही है. अभी हाल में ही पथ प्रदर्शक द्वारा कैंसर पीड़ित मरीज के लिए औरंगाबाद, भभुआ, सासाराम से ओ पॉज़िटिव नौ यूनिट रक्त की व्यवस्था कर उनके जीवन को बचाया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन