क्रिकेट खेलने के विवाद में छात्र को पीट-पीट कर मार डाला

होली के पहले क्रिकेट खेलने के दौरान बारुण थाना क्षेत्र स्थित बरुआ पुल गांव और चंदर बिगहा के कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया था़ इसको लेकर बुधवार की दोपहर बरुआ पुल गांव के पास कुछ युवकों ने चंदर बिगहा निवासी 10वीं कक्षा के सुभाष कुमार की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी. […]
होली के पहले क्रिकेट खेलने के दौरान बारुण थाना क्षेत्र स्थित बरुआ पुल गांव और चंदर बिगहा के कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया था़ इसको लेकर बुधवार की दोपहर बरुआ पुल गांव के पास कुछ युवकों ने चंदर बिगहा निवासी 10वीं कक्षा के सुभाष कुमार की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी. इससे गुस्साये मृतक के परिजनों व गांववालों ने आरोपितों के गांव जाकर कई घरों को नुकसान पहुंचाया.
इसके बाद एनएच दो जाम कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की. बारुण थाने के चंदर बिगहा निवासी रामनंदन राम का 17 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार साथियों के साथ बारुण से गांव लौट रहा था. बरुआ पुल के पास बरुआ गांव के 15 से 20 युवकों ने सुभाष कुमार की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी. इससे उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




