नाली विवाद में किशोर को पीट कर खेत में फेंका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Mar 2017 8:48 AM (IST)
विज्ञापन

खेत में बेहोश पड़ा था रोशन सदर अस्पताल में हो रहा इलाज औरंगाबाद शहर : सदर प्रखंड के उन्थू गांव में पूर्व से चली आ रहे नाली विवाद को लेकर एक 12 वर्षीय किशोर रौशन कुमार को कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटने के बाद गेहूं के एक खेत में फेंक दिया. खेत से गुजर […]
विज्ञापन
खेत में बेहोश पड़ा था रोशन
सदर अस्पताल में हो रहा इलाज
औरंगाबाद शहर : सदर प्रखंड के उन्थू गांव में पूर्व से चली आ रहे नाली विवाद को लेकर एक 12 वर्षीय किशोर रौशन कुमार को कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटने के बाद गेहूं के एक खेत में फेंक दिया. खेत से गुजर रहे कुछ लोगों ने जब रोशन को बेहोशी की हालत में देखा, तो परिजनों को सूचना दी. परिजन पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. किशोर की मां ने बताया कि मारपीट करनेवालों में शंभु यादव का बेटा शामिल है. घटना मंगलवार की सुबह की है. विवाद होली से ही चल रहा था.
फिलहाल सदर अस्पताल में रोशन का इलाज चल रहा है. अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ राजकुमार प्रसाद ने बताया कि बच्चे को अधिक चोटें लगी हैं, लेकिन वह खतरे से बाहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




