औरंगाबाद: शराब पीकर कर झंडोतोलन करना पड़ा महंगा ,डॉक्टर गिरफ्तार

Published at :26 Jan 2017 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद: शराब पीकर कर झंडोतोलन करना पड़ा महंगा ,डॉक्टर गिरफ्तार

!!सुजीत कुमार सिंह!! औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इन्द्रार में पदस्थापित डॉ तालकेश्वर सिंह को पौथु पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पौथु पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थापित डॉ तालकेश्वर सिंह शराब के नशे में झंडोतोलन कर रहे हैं. पुलिस जबतक […]

विज्ञापन

!!सुजीत कुमार सिंह!!

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इन्द्रार में पदस्थापित डॉ तालकेश्वर सिंह को पौथु पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पौथु पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थापित डॉ तालकेश्वर सिंह शराब के नशे में झंडोतोलन कर रहे हैं.

पुलिस जबतक छापेमारी करती तबतक डॉ साहब झंडा फहरा चुके थे. झंडोतोलन के बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया और मेडिकल जांच हेतु पुलिस रफीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई.

पुलिस के अनुसार स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारियों ने इस बात की पुष्टि की है डॉ तालकेश्वर सिंह हमेशा शराब के नशे में आते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन