औरंगाबाद में पूर्व वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या

Published at :24 Jan 2017 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद में पूर्व वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या

केशव कुमार सिंह औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले में पंचायत चुनाव के विवाद को लेकर पूर्व वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के मुताबिक पार्षद का गला भी रेता गया है. बताया जा रहा है कि औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल […]

विज्ञापन

केशव कुमार सिंह

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले में पंचायत चुनाव के विवाद को लेकर पूर्व वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के मुताबिक पार्षद का गला भी रेता गया है. बताया जा रहा है कि औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बहुआरा गांव में सोमवार की देर रात अपराधियों ने पूर्व वार्ड पार्षद रामजी यादव की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. साथ ही गोली भी मार दी. पुलिस ने वार्ड पार्षद के शव को सरसों के खेत से बरामद किया है.

परिजनों की माने तो वार्ड पार्षद की हत्या पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर की गयी है. परिजनों के मुताबिक पंचायत चुनाव में हुए विवाद इस हत्या का कारण बने हैं. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किसके द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है, वहीं दूसरी ओर गांव वाले अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पूरे गांव में हत्या को लेकर दहशत का माहौल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन