श्रीसीमेंट में क्लिंकर ला रहे 10 ओवरलोडेड ट्रक किये गये जब्त

Published at :24 Jan 2017 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
श्रीसीमेंट में क्लिंकर ला रहे 10 ओवरलोडेड ट्रक किये गये जब्त

औरंगाबाद कार्यालय : आइजी व डीआइजी की सख्ती के बाद जिले की पुलिस ने ओवरलोडेड वाहनों पर कार्रवाई शुरू कर दी है. सोमवार को बारुण पुलिस ने 10 ओवरलोडेड ट्रकों को पकड़ा है. इस संबंध में एसडीपीओ पीएन साहू ने बताया कि पकड़े गये सभी 10 ट्रक श्रीसीमेंट उद्योग के लिए क्लिंकर लोड कर आ […]

विज्ञापन
औरंगाबाद कार्यालय : आइजी व डीआइजी की सख्ती के बाद जिले की पुलिस ने ओवरलोडेड वाहनों पर कार्रवाई शुरू कर दी है. सोमवार को बारुण पुलिस ने 10 ओवरलोडेड ट्रकों को पकड़ा है. इस संबंध में एसडीपीओ पीएन साहू ने बताया कि पकड़े गये सभी 10 ट्रक श्रीसीमेंट उद्योग के लिए क्लिंकर लोड कर आ रहे थे.
इन सभी ट्रकों को जब्त किया गया है और इन पर कार्रवाई की जा रही है. एसडीपीओ ने यह भी कहा कि अब ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध यह कार्रवाई प्रतिदिन चलेगी. राष्ट्रीय राजमार्ग पर जो भी वाहन ओवरलोड पकड़े जायेंगे, उन्हें जब्त किया जायेगा और जुर्माना लगाया जायेगा. एसडीपीओ के अनुसार इसके लिए पुलिस पदाधिकारियों की टीम गठित कर दी गयी है
जो राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार गश्ती कर रही है. उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व मगध प्रमंडल के डीआइजी ने राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर ओवरलोडेड चलनेवाले कई वाहनों को जब्त किया था और तब यह बात खुल कर सामने आयी थी कि इस मार्ग पर ओवरलोडेड वाहनों पर कार्रवाई नहीं होती है. डीआइजी ने औरंगाबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तीन थानेदारों को तत्काल हटाने का आदेश दिया था. इनके आदेश के आलोक में मदनपुर थानाध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष सहूद अख्तर और बारुण थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार को हटा दिया गया था. इसके बाद से राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर स्थित ये तीनों थाने ओवरलोडेड वाहनों पर कार्रवाई शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन