कामा बिगहा मोड़ पर मारपीट में युवक जख्मी

Published at :24 Jan 2017 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
कामा बिगहा मोड़ पर मारपीट में युवक जख्मी

औरंगाबाद नगर : नगर थाना क्षेत्र के कामा बिगहा मोड़ पर सोमवार की सुबह कामा बिगहा मोड़ पर मारपीट की घटना घटी है. इस घटना में मनोज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हुआ है. घटना के बाद वह सीधे नगर थाना पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे तत्काल इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. […]

विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : नगर थाना क्षेत्र के कामा बिगहा मोड़ पर सोमवार की सुबह कामा बिगहा मोड़ पर मारपीट की घटना घटी है. इस घटना में मनोज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हुआ है.
घटना के बाद वह सीधे नगर थाना पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे तत्काल इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस दौरान जख्मी युवक ने पुलिस को दिये गये बयान में कहा है कि वह कामा बिगहा गांव से दुकान पर आ रहा था.
रास्ते में मोड़ के समीप पहुंचते ही पूर्व से घात लगा कर बैठे गुड्डू कुमार सहित अन्य दो युवकों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया, वही पॉकेट से पैसे भी निकाल लिये. नगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्णवाल ने बताया कि जख्मी युवक द्वारा लिखित बयान दिया गया है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन