लड़कियों को आगे बढ़ने का मौका दे समाज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jan 2017 9:05 AM (IST)
विज्ञापन

बारुण : बेटियों द्वारा ही संसार का सृजन हुआ है. आज की परिस्थिति में लोग भूल कर बेटियों को कोख में ही मार रहे हैं. लोगों के मन में भ्रम पैदा हो चुका है कि बेटियों के रहने से उन्हें कोई क्षति है, जबकि ऐसा नहीं है. ये बातें बारुण प्रखंड क्षेत्र के शेखपुरा गांव […]
विज्ञापन
बारुण : बेटियों द्वारा ही संसार का सृजन हुआ है. आज की परिस्थिति में लोग भूल कर बेटियों को कोख में ही मार रहे हैं. लोगों के मन में भ्रम पैदा हो चुका है कि बेटियों के रहने से उन्हें कोई क्षति है, जबकि ऐसा नहीं है. ये बातें बारुण प्रखंड क्षेत्र के शेखपुरा गांव में ज्ञान ज्योति कोचिंग सेंटर में ‘प्रभात खबर’ द्वारा आयोजित ‘बेटी बचाओ अभियान’ पर परिचर्चा के दौरान कोचिंग के निदेशक सुनील संगम ने उपस्थित युवाओं से कही. साथ ही, कहा कि लोग दिन-प्रतिदिन अपने सोच के स्तर को गिरा रहे हैं और बेटियों को मारने का प्रयास कर रहे हैं. बेटियों की वजह से ही घरों में संस्कार झलकता है. आज के समय में बेटियों द्वारा ही भारत को ओलिंपिक में गौरव प्राप्त हुआ है. बस उन्हें थोड़ी प्रेरणा की आवश्यक्ता है, जिसके मिलते वो आगे बढ़ेंगी. परिचर्चा के दौरान ही युवा आलोक कुमार ने कहा कि समाज पर बहुत सारे खतरे मंडरा रहे हैं, जिनमें से लड़कियों की घटती हुई संख्या सबसे महत्वपूर्ण है.
इसे सभी को मिल कर खत्म करना है और लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देना है. युवा सनोज कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा लड़कियों की पढ़ाई व अन्य कार्यों के लिए बहुत सारे योजनाएं चलायी जा रही हैं. फिर भी लोग उसका लाभ नहीं ले रहे हैं और अनैतिक कार्य कर रहे हैं. इस विज्ञान के युग में कोख में पल रही लड़कियों के बारे में जान कर उन्हें दुनिया देखने से पूर्व ही मार डाल रहे हैं. इसके लिए सभी को एकजुट होकर साथ में कड़ा कदम उठा कर विरोध करना चाहिए, जिससे कि हमारा समाज विकसित हो सके. इस दौरान काफी संख्या में युवा वर्ग के लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




