सरस्वती पूजा का चंदा मांगना पड़ा महंगा, लोगों ने दी खौफनाक सजा

Published at :23 Jan 2017 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
सरस्वती पूजा का चंदा मांगना पड़ा महंगा, लोगों ने दी खौफनाक सजा

केशव कुमार सिंह औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले में सरस्वती पूजा का चंदा मांगने जाना एक युवक को भारी पड़ा. जानकारी के मुताबिक घटना अंबा थाना क्षेत्र के कुम्हार बिगहा गांव की है. जहां, चंदा मांगने गये 45 वर्षीय युवक की लोगों ने लाठी-डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान गांव […]

विज्ञापन

केशव कुमार सिंह

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले में सरस्वती पूजा का चंदा मांगने जाना एक युवक को भारी पड़ा. जानकारी के मुताबिक घटना अंबा थाना क्षेत्र के कुम्हार बिगहा गांव की है. जहां, चंदा मांगने गये 45 वर्षीय युवक की लोगों ने लाठी-डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान गांव के ही रहने वाली सीताराम प्रजापति के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि आज सुबह युवकों की एक टोली गांव में चंदा मांगने के लिये निकली थी. इसी दौरान गांव के कुछ लोगों से युवकों की कहा-सुनी हो गयी. उसके बाद एक पक्ष के लोगों ने युवकों पर हमला बोल दिया और उसमें से सीताराम प्रजापति की जमकर पिटाई कर दी.

पिटाई से बुरी तरह घायल सीताराम ने दम तोड़ दिया. वहीं बाकी घायल युवकों को इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती किया गया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अम्बा थानाध्यक्ष राजेश कुमारने बताया कि मामले में शामिल सभी अभियुक्त घटना को अंजाम देने के बाद फरार हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा. फिलहाल शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन