कोसडिहरा से गंगटी तक मातम, जितेंद्र की विधवा का बुरा हाल पूजा के परिजन बेहाल

औरंगाबाद : जिले में रविवार का दिन दो ऑटो सवार छात्राओं के लिए काल बन गया. एक घटना शहर से सटे औरंगाबाद-पटना रोड में हुई, तो दूसरी अंबा-नवीनगर रोड में. औरंगाबाद-पटना रोड में शनिवार की देर रात ट्रैक्टर व ऑटो की टक्कर में ऑटोचालक जितेंद्र यादव की मौत के बाद उसके गांव कोसडिहरा से लेकर […]
औरंगाबाद : जिले में रविवार का दिन दो ऑटो सवार छात्राओं के लिए काल बन गया. एक घटना शहर से सटे औरंगाबाद-पटना रोड में हुई, तो दूसरी अंबा-नवीनगर रोड में. औरंगाबाद-पटना रोड में शनिवार की देर रात ट्रैक्टर व ऑटो की टक्कर में ऑटोचालक जितेंद्र यादव की मौत के बाद उसके गांव कोसडिहरा से लेकर ससुराल गंगटी तक मातमी सन्नाटा पसर गया. सदर अस्पताल में घटना की सूचना पाकर पहुंचे परिजनों के होश उड़ गये. अचानक टूटी आफत से हर कोई हैरान था.
पिता सूर्यदेव यादव, मां पतिया देवी, पत्नी कविता देवी के साथ-साथ उसके ससुर प्रवेश यादव व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल थे. मां-बाप के आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे थे. पत्नी कविता का तो और भी बुरा हाल है. कभी अपने पति के शव को देखती, तो कभी अपने दो वर्षीय पुत्र लवकुश को. बिलखते हुए बेहोश हो जाती और जब होश में आती, तो बस एक ही रट लगा रही थी कि अब इस परिवार को देखनेवाला कोई नहीं रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




