अभाविप का छात्र सम्मेलन 28 को

औरंगाबाद सदर : जिले में गिरती शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ 28 जनवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का छात्र सम्मेलन होगा. सिन्हा कॉलेज अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि बिहार में शिक्षा की स्थिति पर न तो किसी अधिकारी का ध्यान है और न ही राजनेताओं का. शिक्षा के नाम पर यहां लूट मची हुई […]
औरंगाबाद सदर : जिले में गिरती शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ 28 जनवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का छात्र सम्मेलन होगा. सिन्हा कॉलेज अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि बिहार में शिक्षा की स्थिति पर न तो किसी अधिकारी का ध्यान है और न ही राजनेताओं का. शिक्षा के नाम पर यहां लूट मची हुई है. नगर मंत्री अमित गुप्ता, नगर सह मंत्री नितेश कुमार, शिबू कुमार ने कहा कि जिले की शिक्षा व्यवस्था काफी खराब है. बावजूद इसे ठीक करने को लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाये जा रहे हैं. गांवों में स्थिति और भी खराब है़ कई स्कूलों में शिक्षक जाते ही नहीं हैं़ शैक्षणिक व्यवस्था सुधारने को लेकर कार्यक्रम में विचार-िवमर्श किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




