घोषणा के भंवरजाल में फंसे हैं बिजली उपभोक्ता

Published at :22 Jan 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
घोषणा के भंवरजाल में फंसे हैं बिजली उपभोक्ता

अंबा : अंबा के बहुसंख्यक बिजली उपभोक्ता को पावर हाउस में बिजली रहने के बाद भी बिजली से वंचित रहना पड़ रहा है. इसका कारण है पावर हाउस में कम पावर का लगा पावर ट्रांसफार्मर. अंबा के रिसियप व महाराजगंज फीडर में जब बिजली सप्लाई की जाती है तो पावर ट्रांसफार्मर लोड नहीं उठा पाता […]

विज्ञापन

अंबा : अंबा के बहुसंख्यक बिजली उपभोक्ता को पावर हाउस में बिजली रहने के बाद भी बिजली से वंचित रहना पड़ रहा है. इसका कारण है पावर हाउस में कम पावर का लगा पावर ट्रांसफार्मर. अंबा के रिसियप व महाराजगंज फीडर में जब बिजली सप्लाई की जाती है तो पावर ट्रांसफार्मर लोड नहीं उठा पाता है, जिस कारण बिजली सप्लाई बाधित रहती है. बिजली ऑफिस में तैनात कर्मचारी भी इससे खासे परेशान दिखतें हैं. कई बार विभाग से इस समस्या को दूर करने की मांग की गयी पर अब तक इसका निदान ढूंढने में विभाग असफल रहा है.

हालांकि इसे लेकर स्थानीय विधायक राजेश राम ने विधानसभा में बिजली मंत्री से पावर ट्रांसफार्मर लगाये जाने की मांग की और इसका विभागीय आदेश भी दिये जाने की बात विधायक ने बताया था. कई माह गुजर गये पर अब तक पावर टृ्रांसफार्मर बदलने का कार्य नहीं हो सका है.विभाग द्वारा अंबा फीडर को अबाध गति से बिजली सप्लाई हो इसके लिए अलग से तार खंभे लगाने का कार्य कराया जा रहा है पर कार्य की गति धीमी होने के कारण उपभोक्ता नाराज दिखते हैं. पावर हाउस में गत वर्ष आवश्यक यंत्र मंगाये गये थे पर उसे लगाने का कार्य शिथिलता पूर्ण तरीके से किये जाने के कारण अब तक बिजली सप्लाई की स्थिति नहीं सुधारी जा सकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन