मानव शृंखला में कीर्तिमान बनायेगा औरंगाबाद जिला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Jan 2017 8:03 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद शहर : 21 जनवरी को आयोजित होनेवाली मानव शृंखला ऐतिहासिक होगी. इस दिन बिहार विश्व में एक कीर्तिमान रचेगा और इस कीर्तिमान में औरंगाबाद जिला भी सहयोगी बनेगा. उक्त बातें मंगलवार को जिला जदयू कार्यालय में मानव शृंखला को लेकर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में नालंदा के सांसद व मानव श्रृंखला के बिहार प्रभारी […]
विज्ञापन
औरंगाबाद शहर : 21 जनवरी को आयोजित होनेवाली मानव शृंखला ऐतिहासिक होगी. इस दिन बिहार विश्व में एक कीर्तिमान रचेगा और इस कीर्तिमान में औरंगाबाद जिला भी सहयोगी बनेगा. उक्त बातें मंगलवार को जिला जदयू कार्यालय में मानव शृंखला को लेकर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में नालंदा के सांसद व मानव श्रृंखला के बिहार प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने कहीं.
कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि व मानव शृंखला प्रभारी के समक्ष पार्टी की कार्ययोजना रखी. प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की. रफीगंज विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि रूट चार्ट तैयार है. एनएन दो पर देव मोड़ से लेकर मदनपुर मोड़ तक जो गैप था, उसे छोड़ा नहीं जायेगा. मानव शृंखला को इतिहास के पन्ने में दर्ज कराने के लिये पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने कहा कि पहली बार दो करोड़ से अधिक लोग मानव शृंखला में शामिल होंगे. जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक क्षण को जीने के लिए तैयार है.
जिला प्रवक्ता अमित रंजन ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ जिला प्रशासन की मदद करेंगे. मौके पर पूर्व विधायक रेणु देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, प्रमोद चंद्रवंशी, पंकज पासवान, जितेंद्र सिंह, बसंत चंद्रवंशी, विजय पासवान, त्रिपुरारी सिंह, दीपक सिंह, राजू गुप्ता, राजीव मोहन पटवर्धन, संजय पटेल, पप्पू ज्वाला, शमशाद आलम, जया खान सहित पार्टी के सभी जिला उपाध्यक्ष, महासचिव व प्रखंड अध्यक्ष मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




