मानव शृंखला की हुई मॉक ड्रिल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Jan 2017 8:03 AM (IST)
विज्ञापन

दाउदनगर : 21 जनवरी को बननेवाली मानव शृंखला का मॉक ड्रिल मंगलवार को सफलतापूर्वक किया गया. सब सेक्टर, सेक्टर, जोन एवं सुपर जोन प्रभारियों ने अपने लिए निर्धारित स्थानों पर जाकर मॉक ड्रिल किया. बालिका इंटर स्कूल की छात्राओं ने भखरूआं मोड़ पर मानव श्रृंखला बना कर पूर्वाभ्यास किया. राष्ट्रीय इंटर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा […]
विज्ञापन
दाउदनगर : 21 जनवरी को बननेवाली मानव शृंखला का मॉक ड्रिल मंगलवार को सफलतापूर्वक किया गया. सब सेक्टर, सेक्टर, जोन एवं सुपर जोन प्रभारियों ने अपने लिए निर्धारित स्थानों पर जाकर मॉक ड्रिल किया. बालिका इंटर स्कूल की छात्राओं ने भखरूआं मोड़ पर मानव श्रृंखला बना कर पूर्वाभ्यास किया. राष्ट्रीय इंटर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा भी पूर्वाभ्यास किया गया. डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि दाउदनगर शहर के चर्च गेट से एनएच-98 के औरंगाबाद रोड व अन्य जगहों पर मॉक ड्रिल किया गया. बीडीओ अशोक प्रसाद, सीडीपीओ सरोज चौधरी एवं औरंगाबाद से आये पर्यवेक्षक सह दाउदनगर प्रखंड प्रभारी इसका निरीक्षण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




