प्रभारी सचिव ने की मानव श्रृंखला कार्यक्रम की समीक्षा

औरंगाबाद. सूबे के नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सह औरंगाबाद के प्रभारी सचिव चैतन्य प्रसाद ने मंगलवार की देर शाम एक समीक्षा बैठक की. इसमें 21 जनवरी को बननेवाली मानव श्रृंखला कार्यक्रम पर पूरी जानकारी ली .बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के अलावा सभी विभाग के पदाधिकारी, सीओ, बीडीओ मौजूद थे. प्रभारी सचिव ने […]
औरंगाबाद. सूबे के नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सह औरंगाबाद के प्रभारी सचिव चैतन्य प्रसाद ने मंगलवार की देर शाम एक समीक्षा बैठक की. इसमें 21 जनवरी को बननेवाली मानव श्रृंखला कार्यक्रम पर पूरी जानकारी ली .बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के अलावा सभी विभाग के पदाधिकारी, सीओ, बीडीओ मौजूद थे. प्रभारी सचिव ने समीक्षा के उपरांत निर्देश दिया कि मानव शृंखला कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये 20 जनवरी की शाम मशाल जुलूस निकाली जाये. प्रभारी सचिव ने यह भी कहा कि मानव शृंखला के समय लोगों को पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था हो और यह जरूर जांच पड़ताल कर ले कि जिस मार्ग शृंखला गुजरे, वहां बिजली का नंगा तार न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




