बच्चों ने शृंखला बनाने का किया पूर्वाभ्यास

Published at :17 Jan 2017 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों ने शृंखला बनाने का किया पूर्वाभ्यास

कुटुंबा : मानव शृंखला बनाने की तैयारी प्रखंड क्षेत्र में जोरो पर है. प्रशासन, निजी शिक्षण संस्थान व विभिन्न संस्था इसकी तैयारी में जुटी है. सोमवार को प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में अंबा में मानव शृंखला बना कर पूर्वाभ्यास किया गया. एसोसिएशन के कुटुंबा इकाई ने तकरीबन एक किमी शृंखला बना […]

विज्ञापन
कुटुंबा : मानव शृंखला बनाने की तैयारी प्रखंड क्षेत्र में जोरो पर है. प्रशासन, निजी शिक्षण संस्थान व विभिन्न संस्था इसकी तैयारी में जुटी है. सोमवार को प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में अंबा में मानव शृंखला बना कर पूर्वाभ्यास किया गया. एसोसिएशन के कुटुंबा इकाई ने तकरीबन एक किमी शृंखला बना कर लोगों को संदेश दिया.
शृंखला में प्रोग्रेसिव शिक्षण संस्थान, ज्ञानोदन उच्च विद्यालय, विवेकानंद पब्लिक स्कूल, बाल विकास विद्यालय, ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल, टैगोर विद्यापीठ व ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल कुटुंबा के बच्चे भाग लिए. प्रमुख धर्मेंद्र कुमार व बीडीओ मनोज कुमार, बीईओ परशुराम प्रसाद ने श्रृंखला का जायजा लिया. बीडीओ ने बताया कि प्रखंड में 25 किमी से अधिक दुरी में शृंखला बनना है.
इसमें सभी लोगो की भागदारी जरूरी है. शृंखला में भाग लेने वालो की सूची तैयार कर ली गई है.इस मौके पर रामप्रसिद्ध सिंह केशरी, संतोष कुमार सिंह, गोपाल प्रसाद, वेद प्रकाश तिवारी, शिवदेव पांडेय, देव कुमार पांडेय, संजय कुमार सिंह, अशोक कुमार मेहता, अजय पांडेय, उमाशंकर सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, विजय कश्यप, दिनेश कश्यप आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन