21 को सात लाख लाेग थामेंगे एक-दूसरे के हाथ

औरंगाबाद नगर : 21 जनवरी को शराबबंदी को लेकर राज्य में बननेवाली मानव शृंखला की तैयारी में प्रशासनिक महकमा जुटा है. जिला से पंचायतस्तर तक बैठकें हाे रही हैं. रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. जिले में 371 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनेगी. इसमें सात लाख से अधिक लोग एक-दूसरे का […]
औरंगाबाद नगर : 21 जनवरी को शराबबंदी को लेकर राज्य में बननेवाली मानव शृंखला की तैयारी में प्रशासनिक महकमा जुटा है. जिला से पंचायतस्तर तक बैठकें हाे रही हैं. रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. जिले में 371 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनेगी. इसमें सात लाख से अधिक लोग एक-दूसरे का हाथ थामेंगे.
सभी शराबबंदी काे सफल बनाने का संकल्प लेंगे. इसको लेकर रविवार को गेट स्कूल के खेल मैदान में जिलाधिकारी कंवल तनुज, पुलिस अधीक्षक डाॅ सत्यप्रकाश ने जिले भर के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के अलावा अन्य विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




