पोस्टर साट कर मछली पालकों को दी धमकी

औरंगाबाद कार्यालय : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में शरारती तत्वों द्वारा पोस्टर चिपका कर मछली पालकों को धमकी दी गयी है. पोस्टर ललित प्रसाद व उनके सहयोगियों के नाम पर लिखा गया है. कहा गया है कि आज से 13 दिन पूर्व संदेश भेजा गया था, बावजूद जवाब नहीं मिला. आपके द्वारा गांव […]
औरंगाबाद कार्यालय : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में शरारती तत्वों द्वारा पोस्टर चिपका कर मछली पालकों को धमकी दी गयी है. पोस्टर ललित प्रसाद व उनके सहयोगियों के नाम पर लिखा गया है. कहा गया है कि आज से 13 दिन पूर्व संदेश भेजा गया था, बावजूद जवाब नहीं मिला. आपके द्वारा गांव का विकास अवरूद्ध कर दिया गया है.
गांव के आय का श्रोत जिस संसाधन से हो सकता है उस पर कब्जा जमाये बैठे हैं. पिछली शर्त के अनुसार 35 प्रतिशत कम लगता है, तो मछली का पैसा 75 हजार गांव को दे दें. इस गांव के पोखरे को सार्वजनिक कर दें, अन्यथा जो भी होगा उसका उत्तरदायी आप स्वयं होंगे. इस परचे से ललित प्रसाद एवं उनके परिजन परेशान है. इस बाबत पुलिस से शिकायत की गयी है. एसडीपीओ पीएन साहू ने कहा कि यह गांव के ही शरारती तत्वों का काम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




