बारा के खिलाड़ियों ने मंझौली को 12 रनों से किया पराजित

बारुण : नवीनगर प्रखंड के बेलाइ गांव में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया़ इसमें बारा और मंझौली गांव की टीमों के बीच मुकाबला हुआ़ मुख्य अतिथि नवीनगर विधानसभा के पूर्व विधायक विजय सिंह उर्फ डबलू सिंह थे. मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि डबलू सिंह और बेलाई पंचायत के मुखिया प्रिंस प्रताप सिंह ने संयुक्त […]
बारुण : नवीनगर प्रखंड के बेलाइ गांव में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया़ इसमें बारा और मंझौली गांव की टीमों के बीच मुकाबला हुआ़ मुख्य अतिथि नवीनगर विधानसभा के पूर्व विधायक विजय सिंह उर्फ डबलू सिंह थे. मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि डबलू सिंह और बेलाई पंचायत के मुखिया प्रिंस प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन के उपरांत मुख्य अतिथि ने बल्लेबाजी कर खेल का शुरुआत की. बारा के टीम ने टॉस जीत कर कर पहले बल्लेबाजी की.
खिलाड़ियों ने 15 ओवर में कुल 77 रन बनाये. मंझौली की टीम 65 रन बना कर ही सिमट गयी़ बारा के ही छोटन को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला और विजयी टीम बारा को पूर्व विधायक डबलू सिंह ने शील्ड दिया.खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि हर खेल में जीत और हार लगा रहता है़हार के बाद कभी भी हमे मायूस नहीं होना चाहिए़इस दौरान पंचायत समिति सरोज यादव,अनिल सिंह,रघुवंश सिंह के साथ काफी संख्या में मैच देखने आये ग्रामीण थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




