बिहार के औरंगाबाद में ट्रेन से कटकर 3 लोगों की मौत

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले से अहले सुबह एक दुखद घटना की सूचना मिली है. जानकारी के मुताबिक गया-मुगलसराय रेलखंड पर स्थित जाखिम स्टेशन के समीप ट्रेन के चपेट में आनेसेतीन मजदूरों की मौत हो गयी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त मजदूर पलामू एक्सप्रेस से जाखिम स्टेशन पर उतरे थे और अमरपुरा गांव में […]
औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले से अहले सुबह एक दुखद घटना की सूचना मिली है. जानकारी के मुताबिक गया-मुगलसराय रेलखंड पर स्थित जाखिम स्टेशन के समीप ट्रेन के चपेट में आनेसेतीन मजदूरों की मौत हो गयी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त मजदूर पलामू एक्सप्रेस से जाखिम स्टेशन पर उतरे थे और अमरपुरा गांव में धान की दवनी करने के लिए जा रहे थे.मारे गये सभी लोग मजदूर तबके से हैं, सभी लोग धान की कटनी के बाद मजदूरी की तलाश में गांव की ओर जा रहे थे. इसी बीच शुक्रवार की अहले सुबह एक ट्रेन की चपेट में आ गये.
इसघटना में चारों मजदूरों की मौत हो गयी है. सूचनामिलने के बाद सोननगर रेलवे पुलिस घटना स्थल की ओर निकल पड़ी है. खबर मिलने तक पुलिस के वहां पहुंचने की सूचना है. मृतकों में कामेश्वर सिंह निवासी हरेय ,विक्रम राम, किरण सिंह दोनों चपरी टोला थाना लंका के निवासी हैं, जो जिला गढ़वा झारखंड केरहने वाले हैं. एक मजदूर अयोध्या सिंह निवासी चपरी टोला जख्मी हुए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है. हालांकि आधिकारिक रूप से कोई बोलने को अभी तैयार नहीं है, लेकिन रेलवे ट्रैक पार करते वक्त कोहरे की वजह से यह घटना हुई है. ट्रैक पार कर रहे मजदूर विपरीत दिशा से आ रही ट्रेन को देख नहीं पाये और यह घटना हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




