शिक्षा में नैतिक मूल्यों का समावेश जरूरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Dec 2016 4:38 AM (IST)
विज्ञापन

सुझाव. विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा सीतयोग संस्थान में ‘तकनीकी शिक्षा में नैतिक मूल्य’ विषय पर सेिमनार का आयोजन औरंगाबाद कार्यालय : प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बिहार काफी आगे बढ़ रहा है. हर एक जिले में इंजीनियरिंग व पॉलीटेक्निक कॉलेज खोले जा रहे हैं और इन संस्थानों को सीधे उद्योग से जोड़ा जा रहा […]
विज्ञापन
सुझाव. विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा
सीतयोग संस्थान में ‘तकनीकी शिक्षा में नैतिक मूल्य’ विषय पर सेिमनार का आयोजन
औरंगाबाद कार्यालय : प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बिहार काफी आगे बढ़ रहा है. हर एक जिले में इंजीनियरिंग व पॉलीटेक्निक कॉलेज खोले जा रहे हैं और इन संस्थानों को सीधे उद्योग से जोड़ा जा रहा है, ताकि इसमें पढ़नेवाले बच्चों को उद्योग में नौकरी व रोजगार दोनों मिल सके. यह कहना है सरकार के प्रौद्योगिकी विज्ञान व उद्योग मंत्री जयकुमार सिंह का. वे औरंगाबाद के सीतयोग इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में मोरल वैल्यू ऑन टेक्निकल एजुकेशन विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मोरल वैल्यू की सबसे अधिक आवश्यकता है. इसके बिना आगे नहीं बढ़ा जा सकता.
आधुनिकता के दौर में शामिल होने से अच्छा आधुनिक होना है. जानकारी के साथ-साथ नैतिकता भी जरूरी है. नैतिकता के बल पर ही श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाये और नैतिक पतन के कारण रावण जैसे विद्वान को कोई नहीं पूजता. इसके पूर्व उद्योग मंत्री के साथ-साथ आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय पटना के पूर्व कुलपति प्रो एमपी सिंह, कुलसचिव प्रो अजय प्रताप सिंह, कोल्हान विश्वविद्यालय जमशेदपुर झारखंड के प्रति कुलपति प्रो रंजीत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया. अतुल गोठानी ने कहा कि आगे बढ़ना है, तो जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाना होगा. उन्होंने कहा कि यह नैतिकता ही है,
जिसके बल पर आज भारत के युवा देश और विदेशों में भी भारत का नाम रोशन कर रहे हैं और आनेवाले वर्षो में वे और ऊंचाइयों पर जायेंगे. नैतिकता के अभाव में जीवन में आगे नहीं बढ़ सकते. संस्थान के चेयरमैन कुमार योगेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि संस्थान निरंतर आगे बढ़ रही है, इसमें लोगों का काफी सहयोग है. उन्होंने छात्रों को अपने जीवन में नैतिकता को अपनाने की बात कही. कहा कि संस्थान के छात्रों पर विश्वास है कि वे सीतयोग को बिहार में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में रोशन करेंगे. सचिव राजेश कुमार ने कहा कि इस छोटे से जिले में इतना बड़ा इंजीनियरिंग कॉलेज होना गर्व की बात है. संस्थान के दर्जनों छात्र-छात्राएं प्रत्येक वर्ष सरकारी व प्राइवेट संस्थानों में प्लेसमेंट पा रहे हैं. सचिव ने कहा कि यहां जल्द ही उत्पादन इकाई स्थापित के लिए प्रेरित करने की उनकी योजना अमल में आनेवाली है. कार्यक्रम का संचालन नारायणा मिशन स्कूल के प्राचार्य एके सिन्हा ने की. वही धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के कुल सचिव डाॅ विजय कुमार सिंह नेे किया. इस मौके पर प्राचार्य अश्विनी कुमार, डिप्लोमा प्राचार्य अरविंद कुमार राय, प्रो योगेंद्र शंकर, प्रो सचिन कुमार,प्रो विवेक कुमार, प्रो विवेक कुमार, प्रो अभिषेक गुप्ता, प्रो संजीव कुमार, प्रो अजीत कुमार, प्रो ओमप्रकाश सिंह, प्रो अखिल कुमार, प्रो मिनाक्ष्मी साव, प्रो फरहा, प्रो अमृता, अरविंद, रूचि राज आदि मौजूद थे.
सम्मेलन का उद्घाटन करते मंत्री जय कुमार सिंह.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




