मांगें पूरी नहीं होने पर सीएम को घेरेंगे शिक्षक

Published at :18 Dec 2016 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
मांगें पूरी नहीं होने पर सीएम को घेरेंगे शिक्षक

विद्यालयों में पदस्थापन व प्रवरण वेतनमान के लिए किया प्रदर्शन डीइओ के खिलाफ एकजुट हुए टीचर औरंगाबाद नगर : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट के बैनर तले शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष नवल किशोर ने किया. शिक्षकों ने कहा कि उन्हें […]

विज्ञापन

विद्यालयों में पदस्थापन व प्रवरण वेतनमान के लिए किया प्रदर्शन

डीइओ के खिलाफ एकजुट हुए टीचर
औरंगाबाद नगर : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट के बैनर तले शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष नवल किशोर ने किया. शिक्षकों ने कहा कि उन्हें प्रधानाध्यापक के पद पर प्रमोशन तो मिला, लेकिन अभी तक विद्यालयों में पदस्थापन नहीं किया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम का आश्वासन कोरा साबित हुआ. वार्ता हुए एक माह बीत गया, लेकिन कोई पहल नहीं की गयी है़
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रवरण वेतनमान भी अभी तक नहीं दिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी दो दिनों के अंदर प्रवरण वेतनमान नहीं देते हैं और प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों में पदस्थापन नहीं करते हैं, तो हम लोग विवश होकर 21 दिसंबर को औरंगाबाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन पर उनका घेराव करेंगे. यदि उसके बाद भी कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया, तो विद्यालय बंद कर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. प्रदर्शन में जिला सचिव गोपाल प्रसाद गुप्ता, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, नागेंद्र कुमार, मधेश्वर सिंह, बुधन सिंह, उदय कुमार आदि थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन