नये साल को लेकर सजा बाजार

Published at :16 Dec 2016 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
नये साल को लेकर सजा बाजार

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी औरंगाबाद सदर : क्रिसमस की तैयारी को लेकर बाजार गर्म है और लोग भी इसके स्वागत की तैयारी में लग गये हैं. स्कूल कॉलेज से लेकर विभिन्न संस्थानों और प्रतिष्ठानों में क्रिसमस की तैयारी चल रही है. स्कूली बच्चे सांता क्लाज की तैयारी कर रहे हैं, तो किशोर-किशोरियां क्रिसमस ट्री सजाने-संवारने […]

विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी
औरंगाबाद सदर : क्रिसमस की तैयारी को लेकर बाजार गर्म है और लोग भी इसके स्वागत की तैयारी में लग गये हैं. स्कूल कॉलेज से लेकर विभिन्न संस्थानों और प्रतिष्ठानों में क्रिसमस की तैयारी चल रही है.
स्कूली बच्चे सांता क्लाज की तैयारी कर रहे हैं, तो किशोर-किशोरियां क्रिसमस ट्री सजाने-संवारने में जुट गये हैं. मिशनरी स्कूलों में जन्म पर्व की तैयारियां की जा रही हैं. इधर, क्रिसमस के साथ-साथ शहर में वर्ष 2016 को अलविदा करने की भी तैयारी में कई संगठन लगे हैं, जो 31 दिसंबर की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ पार्टी फंक्शन भी आयोजित करनेवाले हैं. तो ऐसे में हर ओर क्रिसमस और 31 दिसंबर की रात जश्न ए महफिल सजाने के मूड में आ गये हैं.
क्रिसमस मनाने के मूड में शहर : क्रिसमस मनाने के मूड में शहर के लोग आ गये हैं. कमोवेश सभी जगह पर इसकी तैयारी दिख रही है, जहां दुकानदार अपनी दुकानों को क्रिसमस से जुड़े सामान से सजाने में लगे हैं, महाराजगंज रोड स्थिति वी मार्ट में भी इसकी तैयारी दिख रही है. क्रिसमस को लेकर एक सप्ताह के अंदर नये आइटम वी मार्ट में आनेवाले हैं.
एसएम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वी मार्ट में क्रिसमस के साथ ठंड का बाजार भी गर्म है. अभी वी मार्ट में मेंस और लेडिज ऊलेन कपड़ों की खरीदारी पर 30 से 60 प्रतिशत छूट दी जा रही है. इसके अलावे क्रिसमस पर नये -नये आइटम वी मार्ट में आनेवाले हैं. जिस पर भी लोगों को छूट मिलेगी.
पिकनिक की भी हो रही तैयारी : क्रिसमस के बाद आनेवाली छुट्टी पर स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राएं पिकनिक की तैयारी भी कर रहे हैं. लगभग एक सप्ताह तक स्कूल, कॉलेजों के बच्चे छुट्टी पर पिकनिक के लिए कहीं भी जा सकते है.
शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा दुकान सियाराम शोरूम, आर्चिज सेंटर, एक्शन शो रूम, परिधान बिग शॉप, कान्हा स्वीटस, बालाजी ड्रेसेज सहित दर्जनों दुकानों में क्रिसमस की तैयारी चल रही है. इन दुकानों में क्रिसमस के अवसर पर ग्राहकों को लुभाने के लिए क्रिसमस ट्री और लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है. इसके अलावे शहर के होटल भी क्रिसमस पर सजाये जा रहे है. वहीं शहर के संत जेवियर स्कूल, महेश एकेडमी, मिशन स्कूल, किड्जी, किंडर गार्डेन आदि में भी क्रिसमस मनाने की तैयारी की जा रही है.
न्यू इयर और क्रिसमस कार्ड की बढ़ी मांग
न्यू ईयर और क्रिसमस को लेकर ग्रिटिंग कार्ड की डिमांड भी लोग करने लगे हैं. शहर के गिफ्ट काउंटर पर न्यू ईयर और क्रिसमस कार्ड उपलब्ध हो गये हैं. एक गिफ्ट काउंटर के संचालक ने बताया कि ऐसे समय में कार्ड की डिमांड बढ़ जाती है, जिसे देखते हुए हर रेंज के कार्ड दुकान में उपलब्ध कराये गये हैं.
बच्चों के लिए विशेष सामान दुकानों में उपलब्ध है और बाजार में चाइनीज क्रिसमस ट्री भी उपलब्ध है. बड़े क्रिसमस ट्री का डिमांड स्कूल, काॅलेज और प्रतिष्ठानों में ज्यादा है. ये होटल और रेस्टोरेंट में भी लगाये जाते हैं. स्कूलों को ध्यान में रख कर सामान मंगाने की तैयारी चल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन