सर्च ऑपरेशन में पुलिया के नीचे मिला केन बम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Dec 2016 8:26 AM (IST)
विज्ञापन

नक्सलियों का मंसूबा हुआ ध्वस्त एसएसबी ने सर्च अभियान के दौरान बरामद किया बम अंबा : कुटुंबा थाना क्षेत्र के मोजाहिदा गांव से काला पहाड़ जानेवाली सड़क की पुलिया में नक्सलियों द्वारा लगाये गये बम को पुलिस ने डिफ्यूज कर दिया. पता चला कि लगभग 10 किलो वजन का केन बम पुलिस को निशाना बनाने […]
विज्ञापन
नक्सलियों का मंसूबा हुआ ध्वस्त
एसएसबी ने सर्च अभियान के दौरान बरामद किया बम
अंबा : कुटुंबा थाना क्षेत्र के मोजाहिदा गांव से काला पहाड़ जानेवाली सड़क की पुलिया में नक्सलियों द्वारा लगाये गये बम को पुलिस ने डिफ्यूज कर दिया. पता चला कि लगभग 10 किलो वजन का केन बम पुलिस को निशाना बनाने के लिए लगाया गया था. एसएसबी काला पहाड़ की टीम गुरुवार की सुबह सर्च अभियान पर निकली थी.
इस दौरान सड़क के किनारे एसएसबी के जवानों ने एक वायर देखा, जो पुलिया से निकल कर बाहर आया था. छानबीन के क्रम में पुल के ठीक नीचे बम का पता चला. जवानों ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी. एएसपी अभियान राजेश भारती, एसएसबी के वरीय अधिकारी, कुटुंबा थानाध्यक्ष सुभाष राय, टंडवा थानाध्यक्ष सौरभ कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और बम स्थल का गंभीरता से निरीक्षण किया. इसके बाद फिर बम निरोधक दस्ते को जानकारी दी.
हालांकि, खोजी कुत्ते का भी पुलिस ने इस्तेमाल किया. इस संबंध में एसपी सत्यप्रकाश ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान एसएसबी जवानों को बम होने की जानकारी मिली थी, जिसे डिफ्यूज कर दिया गया है. बम क्यों और कैसे लगाया गया, इसकी छानबीन की जा रही है. इधर, पता चला कि नक्सली संगठन भाकपा माओवादी स्थापना दिवस मना रहे है. पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से पुलिया में बम लगाया था, जिसे विफल कर दिया गया है. यह भी जानकारी मिली है कि पुल के रास्ते से एसएसबी के जवान हमेशा गश्त पर निकलते थे और इसकी जानकारी नक्सलियों को थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




