वज्रपात से पति की हुई थी मौत

Published at :09 Dec 2016 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात से पति की हुई थी मौत

अब तक नहीं मिला मुआवजा डीएम के जनता दरबार में पहुंची महिला की पीड़ा उनथु के महादलितों ने की जमीन से बेदखल करने की शिकायत औरंगाबाद नगर : गुरुवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगा कर लोगों की फरियाद सुनी. जनता दरबार में कई मामलों का निष्पादन भी […]

विज्ञापन
अब तक नहीं मिला मुआवजा
डीएम के जनता दरबार में पहुंची महिला की पीड़ा
उनथु के महादलितों ने की जमीन से बेदखल करने की शिकायत
औरंगाबाद नगर : गुरुवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगा कर लोगों की फरियाद सुनी. जनता दरबार में कई मामलों का निष्पादन भी किया. जनता दरबार में उनथु गांव से पहुंचे महादलित परिवार के लोगों ने बताया कि उनकी जमीन से गांव के दबंगों द्वारा बेदखल किया जा रहा है.
इससे संबंधित शिकायत स्थानीय थाने में की, लेकिन कोई पहल नहीं की गयी. डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीओ को अविलंब गांव में जाकर पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया. सदर प्रखंड के इगुना गांव से पहुंचे रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि उनके साथ शिक्षक उमेश कुमार ने मारपीट की थी. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद शिक्षा विभाग द्वारा आरोपित पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी. बारुण प्रखंड के नदियाइन गांव से पहुंचे कन्हाई भगत ने कहा कि उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो गयी है, बावजूद पेंशन अब तक नहीं मिल रही है.
डीएम ने बारुण बीडीओ को इस पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कुटुंबा प्रखंड के ढूंढा गांव से पहुंची संजू देवी ने शिकायत की कि उसके पति सरोज मेहता की मौत वज्रपात से हो गई थी, लेकिन अब तक मुआवजा नहीं मिला है. डीएम ने कुटुंबा सीओ को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन