एटीएम में बचे केवल "2000 के नोट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Dec 2016 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद नगर. नोटबंदी के 29 दिन बीत जाने के बाद भी नकदी रुपये को लेकर उपभोक्ताआं को परेशानी हो रही है. कारण यह है कि बैंक से जरूरत से अनुसार तो रुपये नहीं मिल रहे हैं, मिल भी रहे हैं तो सिर्फ दो हजार के नोट. इस परिस्थिति में लोगों को काफी परेशानी का सामना […]
विज्ञापन
औरंगाबाद नगर. नोटबंदी के 29 दिन बीत जाने के बाद भी नकदी रुपये को लेकर उपभोक्ताआं को परेशानी हो रही है. कारण यह है कि बैंक से जरूरत से अनुसार तो रुपये नहीं मिल रहे हैं, मिल भी रहे हैं तो सिर्फ दो हजार के नोट. इस परिस्थिति में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यही हालात शहर में लगे तमाम एटीएम की है. एटीएम से भी एक सौ व पांच सौ के नोट की निकासी नहीं हो रही है, बल्कि यहां भी दो हजार के नोट निकल रहे हैं.
इस परिस्थिति में लोग पैसा रहने के बाद भी सामान की खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं. कारण यह है कि बाजार में दो हजार रुपये का खुदरा नहीं हो पा रहा है. वैसे तो इस जिले में 252 एटीएम विभिन्न बैंकों द्वारा लगाये गये हैं, जिनमें 17 एटीएम जिला मुख्यालय में हैं. इसमें दो-तिहाई एटीएम बंद हैं और जो एटीएम खुले हैं, उसमें सिर्फ दो हजार रुपये के नोट ही उपलब्ध हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




