स्पीड लिमिट का ध्यान नहीं रखने से बढ़ीं दुर्घटनाएं प्यारी है जान, तो रफ्तार पर काबू जरूरी

औरंगाबाद सदर : जिले में सड़क हादसे के पीछे कुहासा एक बड़ा कारण बन रहा है, जिसके प्रति लोग जागरूक नहीं है. पिछले तीन-चार दिनों से मौसम में आयी तब्दीली के कारण सुबह से ही कुहासा पसरा रहता है, लेकिन ऐसे में सड़क पर वाहनों की आवाजाही नहीं थमती. लोग हाइवे और छोटी सड़कों पर […]
औरंगाबाद सदर : जिले में सड़क हादसे के पीछे कुहासा एक बड़ा कारण बन रहा है, जिसके प्रति लोग जागरूक नहीं है. पिछले तीन-चार दिनों से मौसम में आयी तब्दीली के कारण सुबह से ही कुहासा पसरा रहता है, लेकिन ऐसे में सड़क पर वाहनों की आवाजाही नहीं थमती. लोग हाइवे और छोटी सड़कों पर सड़क सुरक्षा को ध्यान में रख कर न तो गाड़ियों का परिचालन कर रहे हैं और न ही यातायात नियमों का पालन. ऐसे में इनकी लापरवाही हादसे का सबब बन रही है.
पिछले दिनों कुहासे के कारण बस और बाइक में टक्कर, ट्रक पलट जाने, बराती गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना घट चुकी है. ऐसी घटनाओं में ड्राइवर की लापरवाही साफ सामने आयी है. इसके पीछे तेज रफ्तार एक बड़ा कारण है. हादसे रोकने के लिये वाहनों की स्पीड पर लगाम लगाना बेहद जरूरी है. लेकिन, सड़क पर चलनेवाले बड़े व छोटे वाहन यातायात नियमों का ठीक तरीके से पालन नहीं कर रहे हैं और न ही परिवहन विभाग भी सड़क सुरक्षा एहतियात के कोई उपाय कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




