नक्सली नहीं, प्रशासन करेगा विकास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Dec 2016 1:42 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यक्रम. नक्सलग्रस्त गांव सहियार पहुंचा पूरा प्रशासनिक अमला, डीएम ने कहा गांववालों को बतायी नक्सलियों की असलियत प्रशासन से हर सहयोग का दिया भरोसा औरंगाबाद/मदनपुर : आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत मदनपुर प्रखंड के अति सुदूर ग्रामीण इलाका व नक्सलबाड़ी के नाम से प्रसिद्ध सहियार गांव में पहुंच कर जिला प्रशासन के लोगों […]
विज्ञापन
कार्यक्रम. नक्सलग्रस्त गांव सहियार पहुंचा पूरा प्रशासनिक अमला, डीएम ने कहा
गांववालों को बतायी नक्सलियों की असलियत
प्रशासन से हर सहयोग का दिया भरोसा
औरंगाबाद/मदनपुर : आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत मदनपुर प्रखंड के अति सुदूर ग्रामीण इलाका व नक्सलबाड़ी के नाम से प्रसिद्ध सहियार गांव में पहुंच कर जिला प्रशासन के लोगों ने विकास शिविर लगाया, जिसका उद्घाटन डीएम कंवल तनुज, एसपी सत्यप्रकाश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डीएम कंवल तनुज ने कहा कि हर आदमी के जीवन में कुछ न कुछ कल्पना होती है. इसी कल्पना को साकार करने के उद्देश्य से नक्सलियों के घर में आकर पहली बार विकास शिविर का आयोजन किया गया है. क्योंकि नक्सली विकास नहीं कर सकते हैं.
प्रशासन ही विकास कर सकता है. नक्सली हमेशा आपके जीवन में बाधा उत्पन्न करेंगे. यदि नक्सली को प्रशासन का सिस्टम पसंद नहीं है और आप लोगों के हित में कार्य करते हैं, तो इतने साल बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी क्यों नहीं आयी. बीमार लोगों को इलाज कराने में वे लोग हाथ क्यों नहीं बढ़ाते हैं. हमारे लिए हर महिला मां है. आप लोगों को चिंता हो, तो खुल कर बोलें. हम उसे दूर करेंगे. नक्सली लोग आपके बच्चों को कभी पढ़ने नहीं देंगे. क्योंकि, जब बच्चे पढ़-लिख कर शिक्षित हो जायेंगे, तो उनका झोला कौन ढोयेगा. हम सभी इंसान हैं. इस क्षेत्र में रह रहे लोगों को अब पेंशन का पैसा सीधे खाते में जायेगा. जॉब कार्ड के माध्यम से अब रोजगार उपलब्ध होगा. जब यह सभी शुरू हो जायेगा, तो वे लोग गड़बड़ी का हवाला देकर आपको भटकाने का कोशिश करेंगे.
जब नक्सली हमलोगों के जाने के बाद आपके पास पहुंचेंगे, तो उनसे सीधा सवाल पूछियेगा कि स्कूल भवन को क्यों उड़ाते हैं, वहां अमीर का बच्चा नहीं पढ़ता, बल्कि गरीब का बच्चा पढ़ेगा. यदि पुलिस के वरदी से आप सभी ग्रामीण को डर है, तो सीधे मेरे पास आकर अपनी समस्या रखें, इसे हरसंभव दूर किया जायेगा. दसवीं, 12वीं पास जो भी बच्चे हैं, उनके लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलायी जा रही हैं. सात निश्चय योजना के तहत उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये मिलेंगे. ताकि, आगे पढ़-लिख सकें. यदि पढ़ाई नहीं करना चाहते हैं, तो उन्हें रोजगार का प्रशिक्षण दिया जायेगा. आप लोग प्रशासन के कार्य में सहयोग करें.
विकास होने से इस क्षेत्र को कोई रोक नहीं सकता. नक्सली आज हैं, कल नहीं रहेंगे. लेकिन सरकार का सिस्टम हमेशा के लिए चलता रहेगा. एसपी सत्यप्रकाश ने संबोधित करते हुए कहा कि सपना था कि गरीबों की सेवा करें, आज उसी सपने को साकार करने के लिए आप सभी के बीच आये हैं. नक्सलियों का अस्तित्व अब नहीं है. उनका खात्मा होना शुरू हो गया है.
जो लोग मुख्य धारा में लौटना चाहते हैं, वे अब भी लौट सकते हैं. उन्हें सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ मिलेगा. साथ ही, मुआवजा भी मिलेगा. नक्सली कब तक पुलिस से समाज, पुलिस व सरकार से लड़ेंगे. उनके पास अब कोई ताकत नहीं है. नक्सलियों से पूछे कि आप लोगों ने कितना विद्यालय बनवाया है. उनके पास कोई जवाब नहीं मिलेगा और जब आप लोग इस क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगायेंगे और आपके बेटा-बेटी शिक्षित हो जायेंगे, तो नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो जायेगा.
इसलिए आज से नया युग की शुरुआत करें. इस मौके पर एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद, एएसपी अभियान राजेश भारती, जिला योजना पदाधिकारी कुमार पंकज, वरीय उप समाहर्ता सीमा कुमारी, सुनील कुमार सिंह, सिविल सर्जन डाॅ आरपी सिंह, डीइओ यदुवंश राम, श्रम अधीक्षक अमरेंद्र नारायण सिंह, सीआरपीएफ के अधिकारी एसडी मिश्रा, बीडीओ अतुल प्रसाद, थानाध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हेरंब मिश्रा ने किया.
बच्चों को शिक्षा देने की अधिकारियों ने की अपील
विकास शिविर का उद्घाटन करते डीएम, एसपी व अन्य.
जीवनरक्षक दवाएं पाकर खुश हुए लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




