10 दिसंबर तक पहली से पांचवीं तक क्लास बंद

Published at :06 Dec 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
10 दिसंबर तक पहली से पांचवीं तक क्लास बंद

औरंगाबाद नगर : जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड व कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी कंवल तनुज ने तत्काल प्रभाव से वर्ग प्रथम से पंचम वर्ग तक के सभी सरकारी व गैरसरकारी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया है. जानकारी देते हुए डीएम कंवल तनुज ने बताया कि जिले में कड़ाके की ठंड […]

विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड व कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी कंवल तनुज ने तत्काल प्रभाव से वर्ग प्रथम से पंचम वर्ग तक के सभी सरकारी व गैरसरकारी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया है. जानकारी देते हुए डीएम कंवल तनुज ने बताया कि जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. साथ ही, घने कोहरे के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है, जिसे ध्यान में रखते हुए छह से 10 दिसंबर तक जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है.

इधर, डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, सदर एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद व दाउदनगर एसडीओ राकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से अपने स्तर से अनुपालन करने का आदेश दिया है. डीएम ने आगे कहा है कि जारी आदेश के बावजूद भी जो विद्यालय वर्ग पंचम तक खुला रखेंगे, उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के साथ साथ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. यह आदेश डीएम ने सोमवार को जारी किया है. बताते चलें कि इस जिले में पिछले 2 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है और घने कोहरे के कारण सड़कों पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा है, जिसके कारण बच्चे को विद्यालय आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी. इसे देखते हुए डीएम ने यह आदेश जारी किया है.

डीएम ने जारी किया आदेश
कड़ाके की ठंड को देखते हुए लिया फैसला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन