साढ़े 10 हजार किसानों को मिले मृदा हेल्थकार्ड

Published at :06 Dec 2016 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
साढ़े 10 हजार किसानों को मिले मृदा हेल्थकार्ड

औरंगाबाद सदर : विश्व मृदा दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में कृषि विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां किसानों के बीच हेल्थ कार्ड वितरित किये गये. जिला कृषि पदाधिकारी के हवाले से उद्यान पदाधिकारी ने बताया कि विश्व मृदा दिवस के अवसर पर सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक समारोह आयोजित […]

विज्ञापन

औरंगाबाद सदर : विश्व मृदा दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में कृषि विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां किसानों के बीच हेल्थ कार्ड वितरित किये गये. जिला कृषि पदाधिकारी के हवाले से उद्यान पदाधिकारी ने बताया कि विश्व मृदा दिवस के अवसर पर सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक समारोह आयोजित किया गया.

जहां किसानों को मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने, बीजों का रोपण करने व फसलों के रखरखाव तथा बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि औरंगाबाद जिले के दो सर्वश्रेष्ठ किसानों का भी चयन किया गया, जिन्हें पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सम्मानित किया जायेगा. वर्ष 2012 के बाद से संयुक्त राष्ट्र खाद्य व कृषि संगठन वैश्विक मृदा भागीदारी पहल के अंतर्गत पांच दिसंबर को प्रत्येक वर्ष मृदा दिवस मनाया जाता है.

उन्होंने कहा कि विश्व मृदा दिवस अभियान का उद्देश्य मृदा के साथ लोगों को जोड़ना और हमारे जीवन में मिट्टी के योगदान के प्रति जागरूक करना है. इस अवसर पर पूरे जिले में साढ़े दस हजार हेल्थ कार्ड का वितरण भी किया गया. वहीं, प्रखंड मुख्यालय हसपुरा के ई किसान भवन के प्रांगण में विश्व मृदा दिवस पर किसानों के बीच मृदा हेल्थ कार्ड वितरित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित कृषि सलाहकार जयप्रवीण कुमार, अंबुज कुमार, विनोद कुमार, संजय कुमार, विकास कुमार, श्रीकांत सिंह, देवकांत सिंह, हिमांशु कुमार, बिंदा कुमारी ने कहा कि किसानों से मिट्टी जांच के लिए लिया गया था. जयप्रवीण कुमार ने कहा कि हेल्थ कार्ड से खेतों में कब और कैसे खाद-बीज का प्रयोग करें, इसकी जानकारी मिलती है. इसके लिए किसान मिट्टी की जांच अवश्य कराएं. उन्होंने कहा कि दिन-प्रतिदिन खेतों की उर्वराशक्ति क्षीण होती जा रही है. उर्वराशक्ति को बनाये रखने के लिए मिट्टी जांच से जानकारी मिलती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन