पेट्रोल, डीजल की बढ़ीं कीमतें वापस ले सरकार

Published at :09 Nov 2016 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
पेट्रोल, डीजल की बढ़ीं कीमतें वापस ले सरकार

दाउदनगर अनुमंडल. छात्र राजद के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ भखरूआं मोड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. छात्र नेताओं ने मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से की. इससे पहले एक बैठक का आयोजन भी छात्र राजद नेता सुमित यादव की […]

विज्ञापन
दाउदनगर अनुमंडल. छात्र राजद के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ भखरूआं मोड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. छात्र नेताओं ने मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से की. इससे पहले एक बैठक का आयोजन भी छात्र राजद नेता सुमित यादव की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें श्री यादव ने कहा कि हर भारतीय के खाते में 15 लाख रुपये डालने की घोषणा छलावा साबित हुई है.
पिछले दो वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा छात्र हित में कोई निर्णय नहीं लिया गया है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप के निर्देशन में संगठन को सशक्त बनाया जायेगा. बैठक के बाद नेता व कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए भखरूआं मोड़ पहुंचे और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया. इस मौके पर बसंत बादल, नवलेश यादव, बिटटु यादव, पंकज यादव, सुनील पासवान, मुन्ना खान, फिरोज, रवीश, दीपक, मुकेश, गुलजार खां, टिन्नु खां आदि मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन