संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत, हत्या का आरोप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Nov 2016 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

बलियापुर : बलियापुर थाना अंतर्गत कारीटांड़ गांव में पुलिस ने रंजीत गोप की पत्नी संगीता कुमारी उर्फ तुलिया देवी (26 वर्ष) का शव घर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है. मृतका के शरीर में जगह-जगह जख्म के निशान हैं. पैर कटा हुआ है. मृतका के भाई उमेश प्रसाद यादव ने बलियापुर […]
विज्ञापन
बलियापुर : बलियापुर थाना अंतर्गत कारीटांड़ गांव में पुलिस ने रंजीत गोप की पत्नी संगीता कुमारी उर्फ तुलिया देवी (26 वर्ष) का शव घर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है.
मृतका के शरीर में जगह-जगह जख्म के निशान हैं. पैर कटा हुआ है. मृतका के भाई उमेश प्रसाद यादव ने बलियापुर थाना में उसकी ससुराल ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. उमेश का आरोप है कि बहन संगीता उर्फ तुली देवी की शादी जगदीश पंचायत के कारीटांड़ निवासी स्वर्गीय सुरेंद्र गोप के पुत्र रंजीत गोप साथ 10 वर्ष पूर्व शादी हुई थी. शादी के बाद से ही उसके ससुराल वालों द्वारा मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी. इस दौरान मोटरसाइकिल भी दी गयी.
इसके बाद चारपहिया वाहन की मांग करने लगे. नहीं देने पर बहन को आये दिन प्रताड़ित करने लगे. कहा कि पति रंजीत गोप, भैंसुर सतीश गोप व गोतनी ने मिलकर शुक्रवार को उसकी हत्या कर दीया है. घटना की खबर गुरुवार की शाम 7:00 बजे मिली तो वे लोग कारीटांड़ पहुंचे. यहां आकर देखा कि संगीता की लाश पड़ी हुई है.
आक्रोशित परिजनों ने पति रंजीत गोप को पुलिस के हवाले कर दिया. मृतका का मायका गिरिडीह के सरिया थाना के कपिलो गांव में है. मृतका का एक लड़का वह दो लड़की है. संगीता के पति रंजीत गोप ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया. कहा कि ट्रेन से कट कर उसकी मौत हुई है. घटना की खबर पाकर मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार महतो, पूर्व मुखिया कन्हाई बनर्जी कारीटांड़ गांव पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




