बेहोशी की हालत में मिला अरवल के परासी का युवक

Published at :05 Nov 2016 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में मिला अरवल के परासी का युवक

दाउदनगर : अनुमंडल नशाखुरानी गिरोह का शिकार 38 वर्षीय युवक शैलेंद्र सिंह का ईलाज एनएच-98 के दाउदनगर औरंगाबाद पथ स्थित अरविंद हॉस्पीटल में किया जा रहा है. वह अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र स्थित बहादुरपुर गांव का निवासी बताया जाता है. स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर ईलाज के लिए बड़े […]

विज्ञापन
दाउदनगर : अनुमंडल नशाखुरानी गिरोह का शिकार 38 वर्षीय युवक शैलेंद्र सिंह का ईलाज एनएच-98 के दाउदनगर औरंगाबाद पथ स्थित अरविंद हॉस्पीटल में किया जा रहा है. वह अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र स्थित बहादुरपुर गांव का निवासी बताया जाता है. स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर ईलाज के लिए बड़े चिकित्सालयों में रेफर कर दिया गया. उसके परिजन उसका ईलाज अरविंद हॉस्पीटल में करा रहे हैं.
पीएचसी सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उसे ऑटो से पीएचसी पहुंचाया गया. जानकारी मिली कि अनुग्रह नारायण रोड की ओर से आयी एक बस ने उसे भखरूआं मोड़ पर उतारकर छोड दिया. तब किसी व्यक्ति ने उसे ऑटो से पीएचसी भेजा. उसके पास मिले ड्राईविंग लाईसेंस व मोबाईल के माध्यम से उसके परिजनों को सूचना दी गई. जिसके बाद भाई शंभु सिंह और पत्नी शोभा देवी पहुंचे और उसे ले गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन