देव छठ मेले में प्रतिनियुक्त होंगे दंडाधिकारी

Published at :04 Nov 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
देव छठ मेले में प्रतिनियुक्त होंगे दंडाधिकारी

औरंगाबाद नगर : शुक्रवार से देव में शुरू होनेवाले चार दिवसीय कार्तिक छठ मेले की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस छठ पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी कंवल तनुज व एसपी डाॅ सत्यप्रकाश द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है. पूरे देव क्षेत्र को चार सेक्टरों में बाटा गया है. […]

विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : शुक्रवार से देव में शुरू होनेवाले चार दिवसीय कार्तिक छठ मेले की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस छठ पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी कंवल तनुज व एसपी डाॅ सत्यप्रकाश द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है. पूरे देव क्षेत्र को चार सेक्टरों में बाटा गया है.
वहां पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया है. इसके अलावे देव सूर्य मंदिर व सूर्यकुंड तालाब पर पहुंचने के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किये गये हैं. वहीं भीड नियत्रंण के लिए चेक प्वाइंट भी बनाये गये हैं. वाहन पार्किंग करने के लिए जगह निर्धारित किये गये हैं.
ताकि, मेला में किसी प्रकार की समस्या लोगों को उत्पन्न नहीं हो सके. वहीं असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण पाने व पूरे मेले में पहुंचनेवाले श्रद्धालुओं पर नजर रखने के लिये सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. देव सूर्यकुंड तालाब में एसडीआरएफ की टीम को 24 घंटे प्रतिनियुक्त किया गया है. साथ ही साथ जगह-जगह पर बैरिकेडिंग एवं ड्रॉप गेट बनाये गये हैं, ताकि दुर्घटना की संभावना नहीं रहे. असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए पुलिस गश्ती की व्यवस्था की गई है. अपराध पर नियत्रंण पाने के लिये जगह-जगह पर सादे लिबास में पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है. नगर पर्षद के कार्यपालक अभियंता को पूरे देव क्षेत्र में साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया है.
साथ ही 1500 से अधिक पुलिस जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया है. इसके अलावे काफी संख्या में अस्थायी शौचालय का निर्माण कराया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो. देव मंदिर के अंदर नियमित सफाई की व्यवस्था करने की जिम्मेवारी देव मंदिर के न्यास समिति को दी गयी है.
इसके अलावे देव मेला क्षेत्र में जगह-जगह पर चिकित्सा कैंप खोला जायेगा, जिसमें मसजिद मोड़, बाला पोखर, गोदाम पर सहित अन्य जगहों पर कैंप रहेगा. डीएम ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि पर्याप्त संख्या में स्ट्रैˆचर व प्रशिक्षित पारा मेडिकल कर्मियों को चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ तैनात रखेंगे. वहीं पेयजल व बिजली की 24 घंटे व्यवस्था रोस्टरवार श्रद्धालुओं को मिलेगी. 16 जगहों पर बैरियर बनाया गया है. जो महाराणा प्रताप महाविद्यालय, प्रखंड कार्यालय, काजी हाउस, बाला पोखर, देव गोदाम, कन्हैया मोड़, बाइपास रोड, हॉस्पिटल मोड़, सूर्य मंदिर के पास, सूर्य मंदिर का पश्चि›मी भाग, सूर्यकुंड का पूर्वी, उत्तरी, दक्षिणी भाग, रुद्र कुंड के पोखरा मोड़ पर पूरब, उत्तर व रुद्र कुंड के पूरब, उत्तर, पश्चि›म कोण पर बैरियर बनाया गया है.
इसके अलावे चार अस्थायी थाना खोला गया है. देव मेला को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन पदाधिकारियों को जिस जगह पर ड्यूटी में प्रतिनियुक्त किया गया है, वे 4 नवंबर से 7 नवंबर तक अपने प्रतिनियुक्त स्थान पर बने रहेंगे. साथ ही, साथ अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करना सु›निश्चित करेंगे. जो पदाधिकारी ड्यूटी से गायब पाये जायेंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
इन्हें आगे कहा कि थानाध्यक्ष कुटुंबा, अंबा, रिसियप, सिमरा, मदनपुर, बारुण, जम्होर, रफीगंज, ओबरा तथा नगर थाना अपने-अपने क्षेत्र में पड़नेवाले मुख्य मार्ग पर मेला में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे व मेला में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की मदद करेंगे. छठ पर्व के दौरान नदी घाट, तालाब अन्य छठ घाटों पर पटाखा फोड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है.
वहीं जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि पर्याप्त संख्या में टोला सेवकों की प्रतिनियुक्ति देव सूर्यकुंड पर करेंगे, जो स्काउट एंड गाइडों के साथ सेक्टरवार विधि-व्यवस्था को परिचालन में कार्य करेंगे. सूर्य मंदिर परिसर व सूर्यकुंड तालाब में महिला श्रद्धालुओं की मदद करने के लिए देव सीडीपीओ के नेतृत्व में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका को निर्देश दिया है. बैठक में एसडीपीओ पीएन साहू, डीएसपी सुमित कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन