शहर की सभी सड़कों पर झाड़ू लगा कर की जायेगी सफाई : मुख्य पार्षद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Nov 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद शहर के सड़कों की सफाई के लिए नगर पर्षद द्वारा एक योजना बनायी गयी है. यह योजना छठ व्रत को लेकर बनी है. इससे संबंधित जानकारी देते हुए नगर पर्षद की मुख्य पार्षद श्वेता गुप्ता ने बताया कि छठ पर्व में पूरे शहर को सफाई के लिए एक योजना तैयार की […]
विज्ञापन
औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद शहर के सड़कों की सफाई के लिए नगर पर्षद द्वारा एक योजना बनायी गयी है. यह योजना छठ व्रत को लेकर बनी है. इससे संबंधित जानकारी देते हुए नगर पर्षद की मुख्य पार्षद श्वेता गुप्ता ने बताया कि छठ पर्व में पूरे शहर को सफाई के लिए एक योजना तैयार की गयी है.
इसमें शहर के सभी छठ घाटों की पहले सफाई की जायेगी. इसके बाद जितनी भी सड़कें है, उस पर झाड़ू लगाये जायेंगे और वहां पर आवश्यकतानुसार पानी का भी छिड़काव किया जायेगा. मुख्य पार्षद ने आगे बताया कि शहर की सड़कों के साथ साथ मुहल्लों की सभी सड़कों पर सफाई अभियान चलाने की योजना बनायी गयी है. इससे संबंधित जिम्मेवारी वार्ड पार्षदों को सौंपी गयी है. सफाई एजेंसी भी सजगता से सफाई अभियान में जुटी है. खासकर, उन मुहल्लों में विशेष रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था बनायी गयी है, जहां से छठ व्रती अधिक संख्या में निकलते हैं. छठ व्रतियों के निकलनेवाले मार्ग पर लगातार साफ-सफाई पर ध्यान दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




