गांवों में सुनाई पड़ने लगे छठी मईया के गीत

Published at :02 Nov 2016 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
गांवों में सुनाई पड़ने लगे छठी मईया के गीत

व्रतियों को समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने में जुट गयी समिति बच्चों के लिए मेले में आ रहे तरह-तरह के झूले होंगी मनोरंजक गतिविधियां अंबा : हिंदुओं के लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी शुरू हो गयी है. मंगलवार को गोधन कुटने के साथ हीं चारों ओर भगवान सूर्य और छठी मईया के गीत सुनाई […]

विज्ञापन
व्रतियों को समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने में जुट गयी समिति
बच्चों के लिए मेले में आ रहे तरह-तरह के झूले
होंगी मनोरंजक गतिविधियां
अंबा : हिंदुओं के लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी शुरू हो गयी है. मंगलवार को गोधन कुटने के साथ हीं चारों ओर भगवान सूर्य और छठी मईया के गीत सुनाई पड़ने लगे. पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्र समेत प्रखंड का प्रमुख छठ घाट बतरे बटाने का संगम स्थल दुमुहान को लोग सजाने में जुट गए हैं.
घाट की सफाई की जा रही है और व्रतियों की सुविधा के लिए लाइट, पंडाल आदि लगाये जा रहे हैं. भास्करनगर दुमुहान स्थित सूर्य मंदिर आकर्षक ढंग से जा रहा है. मंदिर को आकर्षक बनाने के लिए को रंग-रोगन किया गया है व गेट बनाया जा रहा है. इस व्रत को लेकर स्थानीय छठ पूजा समिति पूरी तरह तत्पर दिख रही है. समिति के सदस्य व्रतियों को सभी तरह के व्यवस्था देने के लिए पहल करने लगे हैं.
पक्के घाट के अलावा समिति के द्वारा अस्थाई घाट भी बनाया जा रहा है. घाट के चारों ओर लाइट की व्यवस्था की गयी है और साथ ही साथ जगह-जगह पर व्रतियों के रहने के लिए पंडाल लगाया जा है. व्रतियों को ठहरने, महिला व्रती को कपड़ा बदलने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए जगह-जगह पर दर्जनों टेंट लगाया जा रहा है. समिति के पूजा समिति के अध्यक्ष विक्की कुमार, सचिव गौतम कुमार, कोषाध्यक्ष विशाल कुमार व उपाध्यक्ष दीपक कुमार समेत पूजा समिति के अन्य सदस्य तथा मंदिर विकास समिति के सदस्य सभी व्यवस्था को पूरा करने में जुटे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन