रमेश चौक व जसोइया मोड़ से जल्द हटाएं अतिक्रमण

Published at :01 Nov 2016 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
रमेश चौक व जसोइया मोड़ से जल्द हटाएं अतिक्रमण

समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने सदर एसडीओ को दिया निर्देश यातायात में परेशानी को देखते हुए प्रशासन हुआ सख्त औंरगाबाद नगर : सोमवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज ने समहारणालय स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान जिले में चल रही योजनाओं की समीक्षा की. साथ ही संबंधित विभाग […]

विज्ञापन
समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने सदर एसडीओ को दिया निर्देश
यातायात में परेशानी को देखते हुए प्रशासन हुआ सख्त
औंरगाबाद नगर : सोमवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज ने समहारणालय स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान जिले में चल रही योजनाओं की समीक्षा की.
साथ ही संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये. सामाजिक सुरक्षा के तहत देव प्रखंड में डाटा अपलोड नहीं होने पर देव प्रखंड के प्रभारी पदाधिकारी को निर्देश दिया कि हर हाल में 31 अक्तूबर की शाम तक पूर्ण रूप से डाटा अपलोड कर दें, ताकि दो नवंबर से लाभुकों को पेंशन की राशि स्थानांतरित की जा सके. सदर अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि ओरा, रमेश चौक व जसोइया मोड़ पर अविलंब अभियान चला कर अतिक्रमण हटायें. ताकि, लोगों को आने-जाने में परेशानी नहीं हो. देव कार्तिक छठ मेला की तैयारी पर समीक्षा की. इस दौरान डीएम ने पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश एसडीओ को दिया.
वहीं पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि पर्याप्त संख्या में अस्थायी शौचालय, साइनेज लगाने, महिलाओं के लिए अलग से शौचालय का निर्माण देव मेला परिसर में कराने का निर्देश दिया. डीसी बिल समय पर नहीं जमा किये जाने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की और निर्वाचन शाखा के पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अविलंब विपत्र जमा करें.
मुख्यमंत्री के आगामी यात्रा को लेकर, सात योजना से संबंधित विभाग एवं लोक शिकायत निवारण अधिकार कार्यालयों को आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया. वहीं प्राथमिकता के आधार पर प्रत्येक कार्यालय दिवस को विभागवार इसकी समीक्षा करने का निर्देश दिया.
जिला जनशिकायत पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अब महीने में दो बार गुरुवार को जनता दरबार लगेगा, जिसमें लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्रथम अपील द्वारा पारित निर्णय के विरुद्ध जनता दरबार में जनता भी द्वितीय अपील से संबंधित आवेदन दे सकते हैं. प्रभारी पदाधिकारी आपदा को निर्देश देते हुए कहा कि देव व देवहरा छठ घाट के लिए दो अलग-अलग एसडीआरएफ की टीम मांगने का अनुरोध राज्य स्तर से करें. पंचायत राज पदाधिकारी को शौचालय निर्माण के लिए लोगों को प्रत्साहित करने का निर्देश दिया. वहीं डीआरडीए निदेशक को नाली-गली क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया.
गृहरक्षकों के नामांकन व नियुक्ति के बारे में पूछे जाने पर प्रधान सहायक द्वारा पूरी बात स्पष्ट तरीके से नहीं बताये जाने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की और जिला समादेष्टा को इस पर स्पष्ट रूप से अवगत कराने का निर्देश दिया. कल्याण विभाग के समीक्षा के क्रम में डीएम ने जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अपर समाहर्ता से समन्वय स्थापित कर दो छात्रावास निर्माण के लिए जमीन का प्रस्ताव दें, ताकि गेट स्कूल परिसर में निर्माण कार्य कराया जा सके.
गोह प्रखंड द्वारा सामाजिक सुरक्षा में बैंक खाता को एकत्रित नहीं कर अपलोड करने, लाभुकों का आधार सीडिंग कार्य कराने में तथाकथित लापरवाही बरतने ग्रामीण विकास की कई योजनाओं में बरती गयी लापरवाही व अन्य अनुशासनिक कार्यों को एकत्रित कर विभागीय कार्रवाई के लिए प्रस्ताव करने का निर्देश जिला गोपनीय पदाधिकारी को दिया. बैठक में एडीएम रामअनुग्रह सिंह, डीडीसी संजीव सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन