रिसियप में अज्ञात बीमारी से गयी महिला की जान

Published at :21 Oct 2016 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
रिसियप में अज्ञात बीमारी से गयी महिला की जान

औरंगाबाद शहर : कुटुंबा प्रखंड के रिसियप में एक अज्ञात बीमारी से 35 वर्षीय महिला बसंती देवी की मौत हो गयी. घटना बुधवार की रात की है. मिली जानकारी के अनुसार बसंती देवी की तबीयत अचानक खराब हो गयी. शाम सात बजे के करीब बसंती के ससुर इंद्रदेव राम व अन्य परिजन रिसियप में ही […]

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर : कुटुंबा प्रखंड के रिसियप में एक अज्ञात बीमारी से 35 वर्षीय महिला बसंती देवी की मौत हो गयी. घटना बुधवार की रात की है. मिली जानकारी के अनुसार बसंती देवी की तबीयत अचानक खराब हो गयी. शाम सात बजे के करीब बसंती के ससुर इंद्रदेव राम व अन्य परिजन रिसियप में ही धर्मेंद्र कुमार नामक एक डॉक्टर के पास ले गये और उसका इलाज कराये, जब उस डॉक्टर से बसंती का इलाज नहीं हो सका, तो काफी देर के बाद उसने पल्ला झाड़ लिया.

अधिक तबीयत बिगड़ने के बाद बसंती को लेकर परिजन लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. अस्पताल के चिकित्सकों ने बसंती को मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद अस्पताल में कोहराम मच गयी. परिजन रिसियप के डॉक्टर को दोष देने लगे. यह मामला कोई नया नहीं है. औरंगाबाद जिले में हर दिन मरीज झोला छाप चिकित्सकों के चंगुल में पड़ कर अपनी जान पर आफत डाल रहे हैं. इधर, प्रशासन फर्जी तरीके से चल रहे क्लिनिक व नर्सिंग होम पर कोई कार्रवाई नहीं करता है, जिसके कारण ऐसे लोगों का हौसला बढ़ते जा रहा है.

सदर अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम
झोला छाप चिकित्सक को दिखाना पड़ा महंगा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन