बिजली कार्यालय में तोड़फोड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Oct 2016 3:50 AM (IST)
विज्ञापन

गुस्सा. बिजली बिल में गड़बड़ियों से नाराज उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा औरंगाबाद नगर : बिजली कंपनी द्वारा अधिक बिजली बिल भेज दिये जाने से नाराज उपभोक्ताओं ने बुधवार को बिजली कंपनी के कार्यालय में हंगामा करते हुए जम कर तोड़फोड़ की. इस दौरान दर्जनों की संख्या में रहे बिजली उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली कंपनी […]
विज्ञापन
गुस्सा. बिजली बिल में गड़बड़ियों से नाराज उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा
औरंगाबाद नगर : बिजली कंपनी द्वारा अधिक बिजली बिल भेज दिये जाने से नाराज उपभोक्ताओं ने बुधवार को बिजली कंपनी के कार्यालय में हंगामा करते हुए जम कर तोड़फोड़ की. इस दौरान दर्जनों की संख्या में रहे बिजली उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली कंपनी द्वारा मनमाने ढंग से बिजली बिल भेज दिया जाता है. जितना बिजली रहता है, उसके मुताबिक बिल कभी नहीं भेजा जाता है और जब इसकी शिकायत लेकर बिजली कार्यालय में जाते हैं तो कर्मियों व अधिकारियों द्वारा टाल-मटोल करते हुए बार-बार दौड़ाया जाता है. यह रवैया उपभोक्ताओं के लिये परेशानी का सबब बनती है.
इससे नाराज बुधवार को जब बिजली कंपनी के अधिकारी से शिकायत लेकर पहुंचे थे और अपनी शिकायत काउंटर पर बैठे अधिकारियों से बात कर रहे थे. लेकिन, अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी, जिसके बाद उपभोक्ता आक्रोशित हो गये और हंगामा करते हुए काउंटर के खिड़कियों में लगे शीशे को तोड़ दिये.
यही नहीं, कर्मचारियों के साथ हाथापाई करने की भी कोशिश की, लेकिन कर्मचारी किसी तरह भाग निकले. उपभोक्ताओं के हंगामे के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी मच गयी. शहर के मिशन स्कूल के समीप से पहुंची ममता देवी ने बताया कि पहले 280 रुपये का बिल आता था, लेकिन अब सात हजार रुपये का बिल आ गया है. गांधी नगर मुहल्ला से पहुंचे कृष्णा प्रसाद ने बताया कि पहले 210 रुपये का बिल आया था, लेकिन अब 13 हजार का बिल मिला है. टिकरी मुहल्ला से पहुंची बुधनी देवी ने कहा कि पहले पांच सौ रुपये का बिल आया था, लेकिन इस बार 5 लाख का बिल बिजली कंपनी द्वारा मिला है.
वहीं नावाडीह के राजकुमार विश्वकर्मा ने कहा कि बिजली कंपनी द्वारा प्रतिमाह दो सौ रुपये बिल आता था, लेकिन अब बढ़ कर पांच लाख 95 हजार रुपये का बिल आया है. जबकि घर में चार बल्ब, एक पंखा का प्रयोग करते हैं. मेरे घर की भी कीमत छह लाख रुपया नहीं है, तो बिल कहा से भुगतान करेंगे, यह समझ से बाहर है.
जब इस संबंध में बिजली कंपनी के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मीटर रीडिंग में गड़बड़ी होने के कारण इस तरह की समस्या उत्पन्न हुई है. जिन लोगों को अधिक बिल प्राप्त हुआ है, वे शिकायत पत्र दें. जांच के बाद विपत्र काे सुधारा जायेगा. वहीं, तोड़फोड़ व हंगामा करनेवाले लोगों पर कार्रवाई की जायेगी.
अिधकािरयों के टाल-मटाेल से नाराज उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
हंगामा करते उपभोक्ता.
टूटी हुई खिड़की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




