बाइक पर ले जा रहे थे शराब, दो गिरफ्तार

रफीगंज : पौथू पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. पौथू-बराही पथ के मंझौली मोड़ के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पैशन प्रो मोटरसाइकिल से बराही बाजार निवासी बिरजू यादव व मुकेश कुमार को 200 एमएल की 271 पाउच […]
रफीगंज : पौथू पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. पौथू-बराही पथ के मंझौली मोड़ के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पैशन प्रो मोटरसाइकिल से बराही बाजार निवासी बिरजू यादव व मुकेश कुमार को 200 एमएल की 271 पाउच देशी शराब के साथ पकड़ा.
मोटरसाइकिल व शराब को जब्त कर उक्त दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस मामले में थानाध्यक्ष के बयान पर पौथू थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि जाखिम स्टेशन से झारखंड उत्पाद का लेबल लगी देशी शराब उक्त युवक मोटरसाइकिल पर लाद कर ला रहे थे. इसकी खबर मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया गया. इन्होंने आगे बताया कि झारखंड से आनेवाली ट्रेन के माध्यम से जाखिम स्टेशन पर शराब उतार कर उक्त युवक बेचने के लिए ले जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




