सहज व सरल व्यक्ति थे दीनदयाल उपाध्याय''
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Sep 2016 5:44 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद के कार्यक्रम में उपस्थित लोग. मदनपुर में कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि. औरंगाबाद सदर : शहर के महाजन क्लब में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष दशरथ मेहता ने की. कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने किया. सर्वप्रथम […]
विज्ञापन
औरंगाबाद के कार्यक्रम में उपस्थित लोग. मदनपुर में कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि.
औरंगाबाद सदर : शहर के महाजन क्लब में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष दशरथ मेहता ने की. कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने किया. सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल के छायाचित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया व वंदे मातरम गीत से कार्यक्रम शुरू की गयी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक सरल और सादगी से भरा जीवन जीने वाले व्यक्ति थे.
उन्होंने एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर चल कर पार्टी को शिखर तक पहुंचाया. उन्होंने कहा था कि इस दर्शन पर चल कर आने वाला समय में हिन्दुस्तान विश्व गुरू के रूप में खड़ा होगा. जयंती समारोह में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव शो भी दिखलाया गया. इस मौके पर भाजपा नेता लक्ष्मी नारायण सिंह, बजेन्द्र सिंह, सुनील शर्मा, सुनील सिंह, अरविंद सिंह, रामप्रवेश यादव, विजय गुप्ता, दुर्गा सिंह, पूनम देवी आदि उपस्थित थे.
मदनपुर. युवा मंडल परिसर मदनपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला युवा समन्वयक कृष्ण कांत सिंह, मुखिया सुरेंद्र प्रसाद, डीआरडीए कार्यक्रम पदाधिकारी रंजीत सिंह ने किया. अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला. श्री सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल की बाल्यावस्था बड़ी ही दुखद थी. जब वे छोटे थे, उसी समय उनके माता-पिता गुजर गये थे. मौके पर मुखिया सुरेंद्र प्रसाद, नवीन कुमार, भरत ठाकुर, अशोक कुमार निराला, अरविंद कुमार, मुरारी कुमार, नन्हे कुमार, प्रिय गुप्ता, रीना कुमारी, गजाला परवीन आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




