शिक्षकों ने फूंका पािकस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Sep 2016 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

आतंकवादियों पर जल्द कार्रवाई शुरू करे पाकिस्तान की सरकार औरंगाबाद नगर : जम्मू कश्मीर के उड़ी में भारतीय जवानों पर आंतकवादी हमले के विरोध में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला दहन किया. साथ ही पाकिस्तानी झंडे को जला कर विरोध किया. इसका नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार […]
विज्ञापन
आतंकवादियों पर जल्द कार्रवाई शुरू करे पाकिस्तान की सरकार
औरंगाबाद नगर : जम्मू कश्मीर के उड़ी में भारतीय जवानों पर आंतकवादी हमले के विरोध में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला दहन किया. साथ ही पाकिस्तानी झंडे को जला कर विरोध किया. इसका नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने किया. सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने गेट स्कूल से आक्रोशपूर्ण जुलूस निकाल कर नारेबाजी करते हुए रमेश चौक पहुंचे, जहां पाक पीएम का पुतला फूंका. इस दौरान भारत माता की जय, शहीद पुत्र अमर रहें. इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि हम सभी शिक्षक राष्ट्र निर्माता है
और हमारे सैनिक राष्ट्र रक्षक हैं. शिक्षकों की संवेदना सदैव सैनिको से जुड़ी हुई है. उड़ी में जिस तरह से सैनिकों पर हमला किया गया है, उससे पाकिस्तान का नापाक चेहरा सामने आया है. जब तक पाकिस्तान आंतकवादियों पर कार्रवाई नहीं करता, तब तक हमालोग पाकिस्तान के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे. भारत के प्रधानमंत्री से शिक्षकों ने मांग की कि दुश्मनों से मुंहतोड़ जवाब देने के लिये कठोर कदम उठाये, ताकि भविष्य में कोई भी भारत पर आंख उठा कर नहीं देखे. हमारा सैन्य बल इतना मजबूत है कि पाकिस्तान का अस्तित्व मिनटों में मिटा सकता है. पुतला दहन कार्यक्रम में अनिल कुमार सिंह, रंजीत कुमार, राकेश सौम्य, कुंदन, सुनील कुमार बॉबी, मनोज, अविनाश, संजय, रंजीत कुमार सिंह, सत्य प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




