एंबुलेंस के लिए सदर अस्पताल के चक्कर लगाते रहे माता-पिता

Published at :22 Sep 2016 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
एंबुलेंस के लिए सदर अस्पताल के चक्कर लगाते रहे माता-पिता

बुद्धिजीवियों और मीिडया के हस्तक्षेप के बाद मिला एंबुलेंस औरंगाबाद नगर : सदर अस्पताल को मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित करने के लिये सरकार द्वारा तो चयनित कर लिया गया है. लेकिन अस्पताल की चिकित्सीय व्यवस्था में सुधार होने के बजाय दिन-प्रतिदिन खराब होते चली जा रही है. कुछ इसी तरह का नजारा बुधवार […]

विज्ञापन
बुद्धिजीवियों और मीिडया के हस्तक्षेप के बाद मिला एंबुलेंस
औरंगाबाद नगर : सदर अस्पताल को मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित करने के लिये सरकार द्वारा तो चयनित कर लिया गया है. लेकिन अस्पताल की चिकित्सीय व्यवस्था में सुधार होने के बजाय दिन-प्रतिदिन खराब होते चली जा रही है. कुछ इसी तरह का नजारा बुधवार की सुबह देखने को मिला. एक मासूम को लेकर माता-पिता एंबुलेंस के लिये सदर अस्पताल में घंटों देर तक चक्कर लगाते रहे. कुटुंबा प्रखंड के हनेया गांव निवासी बालकेश मेहता की दो वर्षीय पोती ममता कुमारी बीमार थी, जिसे इलाज कराने के लिये उसके माता मानमति देवी व पिता संतोष मेहता सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे.
चिकित्सकों ने तो इलाज तो किया, लेकिन ममता की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे बाहर रेफर कर दिया. रेफर किये जाने के बाद माता-पिता बच्ची को गोद में लेकर इधर-उधर एंबुलेंस को खोजने लगे, लेकिन अस्पताल प्रबंधन द्वारा एंबुलेंस की कोई व्यवस्था नहीं की गयी. इसके बाद दंपती अस्पताल परिसर में ही बैठकर रोने चिल्लाने लगे और अपना दुखड़ा सुनाने लगे. बुद्धिजीवियों व मीडियाकर्मियों की पहल पर अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें 108 एंबुलेंस उपलब्ध करायी. अस्पताल प्रबंधक हेमंत राजन ने बताया कि अस्पताल में एंबुलेंस उपलब्ध नहीं रहने के कारण परेशानी हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन