सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Sep 2016 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

मदनपुर. राष्ट्रीय राज मार्ग दो पर मदनपुर थाना क्षेत्र के दधपी मध्य विद्यालय के समीप एक ट्रक से कुचल कर सुमित्रा उर्फ प्रमिला देवी नामक महिला की मौत हो गयी. मृतका रफीगंज प्रखंड के गोपालपुर गांव निवासी सुरेंद्र यादव की पत्नी थी. इस घटना में कविता कुमारी और अरविंद यादव जख्मी हुए है. दोनों की […]
विज्ञापन
मदनपुर. राष्ट्रीय राज मार्ग दो पर मदनपुर थाना क्षेत्र के दधपी मध्य विद्यालय के समीप एक ट्रक से कुचल कर सुमित्रा उर्फ प्रमिला देवी नामक महिला की मौत हो गयी. मृतका रफीगंज प्रखंड के गोपालपुर गांव निवासी सुरेंद्र यादव की पत्नी थी. इस घटना में कविता कुमारी और अरविंद यादव जख्मी हुए है. दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. पीएचसी मदनपुर से इलाज के बाद चिकित्सकों ने मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर किया गया है.
कविता व अरविंद रिश्ते में बाप- बेटी है और दोनों गया जिले के आती थाना क्षेत्र के फतेहपुर के रहने वाले है.
इसी जगह एक और घटना में टैंकर ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे टैंकर ड्राइवर मो असफाक, निवासी रामपुर उतरप्रदेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की सूचना पाकर लोजपा नेता प्रमोद सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और घायलों का हाल जाना. बीडीओ अतुल प्रसाद और थानाध्यक्ष श्याम किशोर से घटना की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




