उद्योग व शिक्षण संस्थानों में हो तालमेल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Sep 2016 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

सीतयोग प्रौद्योगिकी संस्थान का छठा स्थापना दिवस मना औरंगाबाद नगर : मंगलवार को सीतयोग प्रोद्यौगिकी संस्थान का छठा स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया. इस मौके पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा, सभापति अवधेश नारायण सिंह, सांसद सुशील कुमार सिंह, विधायक अशोक कुमार सिंह, वीरेन्द्र […]
विज्ञापन
सीतयोग प्रौद्योगिकी संस्थान का छठा स्थापना दिवस मना
औरंगाबाद नगर : मंगलवार को सीतयोग प्रोद्यौगिकी संस्थान का छठा स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया. इस मौके पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा, सभापति अवधेश नारायण सिंह, सांसद सुशील कुमार सिंह, विधायक अशोक कुमार सिंह, वीरेन्द्र कुमार सिन्हा, मनोज कुमार, विधानपार्षद राजन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस दौरान संस्थान के चेयरमैन कुमार योगेन्द्र नारायण सिंह ने उपस्थित अतिथियों को अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. वहीं संस्थान के छात्र-छात्राओं ने रंग बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये केंद्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि केन्द्र सरकार तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में लोगों को बढावा देने का काम कर रही है.
गौरव का विषय है कि इस तरह का इंजीनियरिंग कॉलेज औरंगाबाद में है. इससे हम सभी को गर्व होता है. केंद्र सरकार कोशिश कर रही है, कि बच्चे जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं, उस क्षेत्र की शिक्षा उपलब्ध हो सके. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर सरकार कार्य कर रही है. आज छात्र-छात्राएं डिग्री तो हासिल कर ले रहे हैं, लेकिन उद्योग व शिक्षण संस्थान में आपसी समन्वय नहीं होने के कारण डिग्री लेने के बाद छात्र-छात्राओं को रोजगार के लिये भटकना पड़ता है. लेकिन, केंद्र सरकार चाह रही है कि उद्योग व टेक्निकल कॉलेज के बीच आपसी समन्वय कायम हो, ताकि तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले लोगों को रोजगार सुलभ तरीके से प्राप्त कर सके.
उन्होंने कहा कि प्रबंधन को चाहिए कि इस शिक्षण संस्थान में रिसर्च की सुविधा का विकास करें.
सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि यहां की सबसे बड़ी बात यह है, कि कोई छात्र इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रोजगार नहीं तलाशा, बल्कि इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का काम किया. वह बधाई के पात्र हैं. सपना वह नहीं कि सोने दे, सपना वह होना चाहिए कि कभी सोने न दे. सभापति ने कहा कि श्रम संसाधन मंत्री रहते हुए उन्होंने रोजगार मेला के माध्यम से साढ़े 45 हजार बेरोजगारों को नौकरी देने का काम किया था. आज जो यह कॉलेज है, वह आने वाले दिनों में इस जिले के लिये नहीं, बल्कि बिहार में मिल के पत्थर के रूप में साबित होगा.
विद्यालय के कुलसचिव डाॅ विजय कुमार सिंह ने शिक्षण संस्थान की रूपरेखा पेश की और कहा कि इस शिक्षण संस्थान में जल्द ही एलएलबी की पढ़ाई शुरू होगी. वही, समारोह के बाद सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले पदाधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. इस मौके पर संस्थान के सचिव राजेश कुमार, प्रो. धनंजय सिंह, ऋषभ राज, अश्विनी कुमार, अरविंद कुमार, प्रो योगेन्ंद्र शंकर, सचिन कुमार, विवेक कुमार, अभय कुमार दुबे सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




