रउआ से विनती करब कि मगही आठवीं अनुसूचि में शामिल करीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2016 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने संसद में उठायी मांग औरंगाबाद शहर : हिंदुस्तान की संसद में गुरुवार को मगही भाषा की गूंज सुनाई पड़ी. औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने मगही भाषा को संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग लोकसभा अध्यक्ष से की. सांसद ने मगही स्वर में मगही भाषा की […]
विज्ञापन
औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने संसद में उठायी मांग
औरंगाबाद शहर : हिंदुस्तान की संसद में गुरुवार को मगही भाषा की गूंज सुनाई पड़ी. औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने मगही भाषा को संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग लोकसभा अध्यक्ष से की. सांसद ने मगही स्वर में मगही भाषा की तारीफ की और लोकसभा अध्यक्ष से मांग करते हुए कहा कि ‘रउआ से विनती करब की मगही भाषा के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और विश्व में मगही भाषा के प्रचलन के देखइत संविधान के आठवीं अनुसूची में जोड़े की कृपा करी, ई उपकार जीवन भर ना भूलब’ . सांसद ने कहा कि हमारी भाषा मगही है.
यह भाषा झारखंड,बिहार और नेपाल के कुछ हिस्सों में बोली जाती है. लगभग दो करोड़ लोग मगही भाषा बोलने वाले है, लेकिन अभी तक मगही भाषा को संविधान के आठवीं अनुसूचि में शामिल नहीं किया गया है. यह भाषा सभी भाषाओं की बुनियाद है. भगवान बुद्ध की तपोस्थली भी इसी क्षेत्र में आती है. मगध सम्राज्य की राजधानी पाटलिपुत्र थी, जो आज पटना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




