किसानों को मिले योजनाओं का लाभ

Published at :20 Jul 2016 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों को मिले योजनाओं का लाभ

प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना व सिंचाई योजना पर हुई बैठक औरंगाबाद : मंगलवार को शहर के एक होटल में प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना व सिंचाई योजना पर एक कार्यशाला का आयोजन नाबार्ड द्वारा किया गया. इसका उद्घाटन जिलाधिकारी कंवल तनुज ने दीप प्रज्जवलित कर किया. इस दौरान नाबार्ड के अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि […]

विज्ञापन

प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना व सिंचाई योजना पर हुई बैठक

औरंगाबाद : मंगलवार को शहर के एक होटल में प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना व सिंचाई योजना पर एक कार्यशाला का आयोजन नाबार्ड द्वारा किया गया. इसका उद्घाटन जिलाधिकारी कंवल तनुज ने दीप प्रज्जवलित कर किया. इस दौरान नाबार्ड के अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं लागू की गयी है, जिसे सफल बनाने को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया है, ताकि अधिक से अधिक इसका लाभ किसानों को मिल सके. डीएम ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों के लिए जो भी योजनाएं चलायी जा रही हैं
उसका जरूरतमंद किसानो को दें, ताकि उन्हें बैंक व कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े. डीएम ने अधिकारियों को यह भी कहा कि इस योजना का अनुपालन सभी अधिकारी करें, जो कृषक बैंक में जाते हैं उनसे अच्छा व्यवहार करते हुए योजना की जानकारी दें. जब किसान खुशहाल होंगे तो देश-प्रदेश में तरक्की होगी. इस दौरान वरीय उप समाहर्ता सीमा कुमारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक रमेंद्र नारायण ओम, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अजय चौधरी, जिला कृषि पदाधिकारी आरपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन